फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jail bathroom mobile hide two people

जेल के बाथरूम में छुपा रखा था मोबाइल, दो युवक दबोचे

Sun, 28 May 2017 12:05 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 28 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सेेंट्रल जेल टू में मर्डर मामले में बंद दो युवक जेल के अंदर बैठकर ही मोबाइल चला था। सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार चेकिंग अभियान चलाया। ब्लॉक नंबर 19 में रहने वाले दोनों युवकों ने बाथरूम में मोबाइल फोन और सिम छिपा रखा था। जेल सुपरिंटेंडेंट नरेश बूरा ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। आजाद नगर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किनाला निवासी हवालाती मदन उर्फ श्रवण, जांडवाला बागर निवासी रोहताश मर्डर मामले में जेल में बंद हैं। गुप्ता सूचना आ रही थी कि इन दोनों के पास मोबाइल फोन हैं। ये लोग कई दिनों से मोबाइल के जरिये बाहरी लोगों के संपर्क में रहते हैं। जेल अधीक्षक ने प्लानिंग के तहत चेकिंग करवाई। छानबीन के दौरान बाथरूम से एक मोबाइल फोन और एक सिम बरामद हुई। मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।   
विज्ञापन

   
 पहले भी पकड़े गए जेल में मोबाइल      
सेंट्रल जेल टू में इससे पहले भी मोबाइल पकड़े गए हैं। हाल ही में तीन से चार आरोपियों के पास मोबाइल पकड़े जा चुुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले जेल में मोबाइल फेंकने के लिए आए युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल में बैठकर कई बड़े बदमाश संगीन वारदात को भी अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed