फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ITI: Fourth round list will be released on 15th, tomorrow is the last day to pay fees

आईटीआई : 15 को जारी होगी चौथे राउंड की लिस्ट, कल फीस भरने का अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
ITI: Fourth round list will be released on 15th, tomorrow is the last day to pay fees
हिसार। आईटीआई में चौथे राउंड की लिस्ट 15 नवंबर को जारी की जाएगी। जिसके तहत 17 नवंबर तक चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाना होगा। जबकि 18 नवंबर तक वे संबंधित आईटीआई संस्थान में फीस भर सकेंगे। तो दूसरी ओर, तीसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के पास मंगलवार तक फीस भरने का अंतिम दिन होगा। जिसके बाद 10 नवंबर को चौथे राउंड के लिए खाली सीटें पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। गौरतलब है कि आईटीआई की 5वें राउंड की लिस्ट भी इस बार 21 नवंबर को जारी होगी। इसके लिए मुख्यालय ने 15 नवंबर तक पोर्टल खोल दिया है। ताकि अगर आवेदक किसी कारण से अभी भी आवेदन नहीं कर पाया है तो वह अब लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

22 नवंबर को लगनी थी कक्षाएं
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 22 नवंबर को कक्षाएं शुरू होने के निर्देश प्राप्त हुए थे। लेकिन जैसे ही 5वीं राउंड की लिस्ट जारी के आदेश हुए है तो कक्षाएं लगने पर संशय पैदा हो गया है। संस्थान प्राचार्य अभी असमंजस में हो गए है कि 22 नवंबर को कक्षाएं शुरू करनी है या फिर 5वें राउंड के तहत आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना है।
विज्ञापन

मंगलवार तक तीसरे राउंड के तहत चयनित विद्यार्थी फीस भर सकेंगे। 15 नवंबर को चौथे राउंड की लिस्ट जारी की जाएगी। संस्थान में तैयारियां है। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - राजरानी, प्राचार्य, ठंडी सड़क समीप महिला आईटीआई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक नए आवेदक विभिन्न ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। तैयारियां पूरी है। जबकि चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट भी इसी दिन जारी की जाएगी। - सुनील कुमार, प्राचार्य, बरवाला स्थित राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed