फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It will be easy to go home on Holi, Railways will run six special trains

Hisar News: होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा छह विशेष ट्रेेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to go home on Holi, Railways will run six special trains
हिसार। होली पर लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से 6 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इससे हिसार के यात्रियों को फायदा होगा। माता वैष्णो देवी, मथुरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह स्पेशल ट्रेन 19 से 29 मार्च तक चलाई जाएंगी। रेलवे की ओर से इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वलसाड-हिसार स्पेशल ट्रेन सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, नीमच, चितौड़गढ़, अजमेर, फुलेरा, रिंगस व रेवाड़ी होकर चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09091, 23 मार्च को वलसाड-हिसार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन वलसाड से 12:20 बजे चलेगी और अगली रात 11:40 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09092 हिसार-वलसाड स्पेशल ट्रेन 25 मार्च को हिसार से 7 बजे चलेगी और अगले दिन वलसाड सुबह सात बजे पहंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 20 मार्च व 27 मार्च को श्रीगंगानगर से 2:30 बजे रवाना होकर वीरवार को 04:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04732 आगरा कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 21 मार्च व 28 मार्च को आगरा कैंट से वीरवार को 07:05 बजे रवाना होकर 10:35 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बठिंडा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर व मथुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनोमी, सात द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

वहीं गाड़ी संख्या 04713, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 21 मार्च व 28 मार्च को बीकानेर से वीरवार को तीन बजे रवाना होकर शुक्रवार को 1:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04714, बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 22 मार्च व 29 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से शुक्रवार को 4 बजे रवाना होकर शनिवार को 2:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, महेसाना, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में दो सैकंड एसी, पांच थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता वैष्णो ट्रेन 19, 26 मार्च को चलेगी
उदयपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 19 व 26 मार्च को उदयपुर से 11 बजे मंगलवार को चलेगी, जो हिसार बुधवार को 2:10 पर पहुंचेगी। यहां से 2:50 पर रवाना होगी। अगले दिन वीरवार को 3:10 पर कटरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09604 कटरा-उदयपुर ट्रेन 21 व 28 मार्च को कटरा से सात बजे वीरवार को चलेगी। हिसार 6:20 पर पहुंचेगी यहां से 6:55 पर चलेगी। इसके बाद उदयुपर शुक्रवार को 9:45 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed