फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   issues for city cityzens

शहर की जनता को सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम से

Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
issues for city cityzens
शहर की जनता को सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम प्रशासन से हैं। नगर निगम में 19 जुलाई को होने वाली हाउस की बैठक में पार्षदों की ओर से शहर की 295 समस्याओं को रखा जाएगा। इनमें से सबसे अधिक 197 समस्याएं नगर निगम से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सबसे ज्यादा शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग से हैं। 19 पार्षद 62 शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने रखेंगे। तीसरा नंबर बिजली निगम का है। पार्षदों ने 16 शिकायतें बिजली निगम की बताई हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़ी पांच-पांच शिकायतें भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन

पानी, सीवरेज, बिजली और बरसाती पानी निकासी की मुख्य मांगें
पार्षदों की ओर से रखी जाने वाली मांगों में पानी, सीवरेज, बिजली और बरसाती पानी निकासी की मुख्य मांगे हैं। अधिकतर पार्षदों के एजेंडे में इन समस्याओं को शामिल किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग की 62 शिकायतें में से 30 शिकायतें पेयजल संबंधी जबकि 32 शिकायतें सीवरेज के खराब सिस्टम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जी के घर से पिछली गली में पेयजल लाइन डैमेज
हाउस की बैठक में एक मुद्दा ऐसा भी उठाया जाएगा, जिसका समाधान विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी नहीं करवा पाए हैं। दरअसल, वार्ड नंबर 20 की पार्षद अंबिका शर्मा ने अपने एजेंडे में विधायक डॉ. कमल गुप्ता के घर की पिछली गली में डैमेज पेयजल लाइन को बदलवाने की मांग रखी है। पार्षद का कहना है कि यह पेयजल लाइन 35 साल से भी ज्यादा पुरानी हो चुकी है। जगह-जगह से डैमेज होने के कारण लीकेज समस्या रहती है। गलीवासी कई बार विधायक से मिल चुके हैं। मगर सिर्फ आश्वासन ही मिला है, समाधान नहीं हुआ।

बैठक से दो दिन पहले कमिश्नर का हुआ तबादला
हालांकि हाउस की बैठक से दो दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर डॉ. जेके आभीर का तबादला हो गया है। उनको जींद में एडीसी और आरटीए सचिव लगा दिया गया है। उनके स्थान पर डीसी अशोक कुमार मीणा को निगम कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इन विभागों की इतनी रहेगी शिकायतें
नगर निगम - 197
जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग - 62
बिजली निगम - 16
लोक निर्माण विभाग - 5
स्वास्थ्य विभाग - 5
शिक्षा विभाग - 5
हुडा अथॉरिटी - 2
मार्केट कमेटी - 1
समाज कल्याण विभाग - 1
खाद्य एवं पूर्ति विभाग - 1
19 जुलाई की हाउस की बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे तैयार हो गए हैं। सभी पार्षदों ने अपने एजेंडे दे दिए हैं। अब इन एजेंडों पर बैठक में चर्चा होगी।
- हरदीप सिंह, ईओ, नगर निगम।
सभी पार्षदों ने अपने एजेंडे जमा करवा दिए हैं। हाउस की बैठक में शहर की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed