{"_id":"694aebd5194727d964023258","slug":"irrigation-is-being-disrupted-due-to-lack-of-electricity-hisar-news-c-21-hsr1020-776401-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली न मिलने से सिंचाई हो रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली न मिलने से सिंचाई हो रही बाधित
Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गुरेरा एपी फीडर की बिजली समस्या को लेकर एसडीओ नरेश बूरा को ज्ञापन सौंपते किसान। स्
- फोटो : साईंपुर गांव के पास माइनर कटने से खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गुरेरा एपी फीडर से जुड़े किसानों ने बिजली की लगातार कटौती और अनियमित आपूर्ति से खेती-किसानी प्रभावित होने का मुद्दा उठाते हुए एसडीओ नरेश बूरा को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने कहा कि समय पर बिजली न मिलने से सिंचाई बाधित हो रही है। इससे फसलों में नुकसान हो सकता है।
किसानों ने ज्ञापन में मांग की कि बार-बार लगने वाले कटों पर रोक लगाई जाए और बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदला जाए। उन्होंने सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। किसानों का कहना है कि घना कोहरा और धुंध होने के कारण रात में खेतों में काम करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए दिन के समय बिजली मिलना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि जल्द व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। एसडीओ नरेश बूरा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस मौके किसान नेता जगबीर ढांडा, एडवोकेट कृष्ण श्योराण, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेन्द्र गिल, दीवान सिंह, जसवंत राहर, सुरेन्द्र श्योराण सहित अनेक किसान मौजूद रहे।