{"_id":"61d5d397c18f32266e3beeba","slug":"irrigation-department-team-attacked-to-stop-canal-water-theft-hisar-news-hsr621322779","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला
विज्ञापन
सिवानी। गांव लीलस में नहरी पानी की चोरी रोकने गई विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विभाग के अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को रात करीब 10:50 दफ्तर के अधीन कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुनील व बेलदार अंकित देवसर फीडर पर लीलस गांव के नजदीक रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने बुर्जी संख्या 129000 पर अनिल गांव लीलस, सुनील लीलस, साजिद व अन्य पांच लोगों को पाइप द्वारा नहर का पानी चोरी करते देखा। जब उन्होंने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते बेलदार अंकित के हाथ से बैटरी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने बेलदार अंकित के सिर पर कस्सी से वार कर दिया।
कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। पुलिसकर्मी मांगेराम की मौजूदगी में मौका निरीक्षण किया। पानी की चोरी में उपयोग हुए चार पाइप पुलिस को सौंपे गए। अंकित बेलदार की हालत को देखते हुए उसे सामान्य अस्पताल सिवानी में दाखिल कराया और एमएलआर कटवाई। विभाग की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।