फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Irrigation department team attacked to stop canal water theft

नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department team attacked to stop canal water theft
सिवानी। गांव लीलस में नहरी पानी की चोरी रोकने गई विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विभाग के अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को रात करीब 10:50 दफ्तर के अधीन कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुनील व बेलदार अंकित देवसर फीडर पर लीलस गांव के नजदीक रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने बुर्जी संख्या 129000 पर अनिल गांव लीलस, सुनील लीलस, साजिद व अन्य पांच लोगों को पाइप द्वारा नहर का पानी चोरी करते देखा। जब उन्होंने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते बेलदार अंकित के हाथ से बैटरी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने बेलदार अंकित के सिर पर कस्सी से वार कर दिया।

कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। पुलिसकर्मी मांगेराम की मौजूदगी में मौका निरीक्षण किया। पानी की चोरी में उपयोग हुए चार पाइप पुलिस को सौंपे गए। अंकित बेलदार की हालत को देखते हुए उसे सामान्य अस्पताल सिवानी में दाखिल कराया और एमएलआर कटवाई। विभाग की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed