{"_id":"62cf0ffd57828167553af700","slug":"invoice-deducted-in-sector-16-17-market-for-using-single-use-plastic-hisar-news-hsr636600024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर सेक्टर 16-17 मार्केट में काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर सेक्टर 16-17 मार्केट में काटे चालान
एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर दुकानदार का चालान करती निगम की टीम।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। नगर निगम प्रशासन का एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान नगर निगम की टीम ने सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में सेक्टर 16-17 की मार्केट में व्यापारियों के चालान किए। टीम ने व्यापारियों पर 3 हजार रुपये जुर्माना लगाया। टीम में एएसआई कपिल, एएसआई राहुल, एएसआई रोहित व एपीओ सतेंद्र यदुवंशी शामिल रहे।
विज्ञापन
हांसी में आठ दुकानदारों पर किया जुर्माना
वहीं, नगर परिषद ने बुधवार को सफाई निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रामराय के नेतृत्व में भगत सिंह रोड, आंबेडकर चौक सहित अन्य बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान आठ दुकानदारों के चालान कर 6 हजार रुपये के करीब जुर्माना लगाया गया और कुछ एकल उपयोग प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया, जिसमें एकल उपयोग प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच, कटोरी व गिलास शामिल है। इस मौके पर उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग का बेहतर विकल्प कपड़े या जूट के थैले हैं। बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े के थैले घर से लेकर जाएं। दुकानदारों से पॉलिथीन कैरी बैग की मांग न करें। इस मौके पर दरोगा प्रेम, शमशेर, रिंकू, अनिल व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।