फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of Maths, 24 students of class XII were given the paper of Applied Maths

Hisar News: बारहवीं के 24 विद्यार्थियों को मैथ के बजाय एप्लाइड मैथ का पेपर थमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Instead of Maths, 24 students of class XII were given the paper of Applied Maths
हिसार। शनिवार को कैंपस स्कूल में बने सीबीएसई के परीक्षा केंद्र में बारहवीं कक्षा के 24 विद्यार्थियों को मैथ के बजाय एप्लाइड मैथ का पेपर दे दिया। विद्यार्थियों ने इस बारे में परीक्षा केंद्र अधीक्षक, सीबीएसई के स्थानीय समन्वयक, क्षेत्रीय निदेशक को पत्र देकर शिकायत की है। सभी विद्यार्थियों ने दोबारा से परीक्षा लेने का अनुरोध किया है। एचएयू कैंपस स्कूल में सीबीएसई का परीक्षा केंद्र है। जिसमें शनिवार को करीब बारहवीं कक्षा के 215 विद्यार्थियों का मैथ का पेपर था। जिसके लिए विद्यार्थियों को 9 कमरों में सीटिंग प्लान के हिसाब से बैठाया गया। इसमें केंद्र आर्यनगर स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के 24 विद्यार्थी परीक्षा देने आए थे। इन विद्यार्थियों को मैथ के बजाय एप्लाइड मैथ का पेपर थमा दिया गया। पहले तो विद्यार्थियों को काफी देर तक पेपर समझ नहीं आया। विद्यार्थियों को लगा कि उन्हें आउट ऑफ सिलेबस पेपर दे दिया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर कुछ छात्रों ने इस बारे में शिकायत करने का प्रयास किया तो केंद्र के सुपरवाइजर ने उन्हें चुप करा दिया। बाद में विद्यार्थियों ने बाहर आकर अपने शिक्षकों को जानकारी दी। जब पेपर कोड का मिलान किया गया तो पता लगा कि उन्हें एप्लाइड मैथ का पेपर दे दिया गया था। आर्य नगर स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य उमेद ने बताया उन्होंने केंद्र अधीक्षक, लोकल कोर्डिनेटर, रीजनल डायरेक्टर को इस बारे में शिकायत दी है। जिसमें दोबारा से परीक्षा लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed