फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Injured Doctor of Bass road accident died in Hisar Hospital

Hisar: बास सड़क हादसे में घायल हुए डॉक्टर की भी मौत, बेटी को दीपावली का शगुन देकर लौटते समय हुआ था हादसा

Tue, 18 Oct 2022 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 12:47 PM IST
सार

रविवार को हुए हादसे में डॉ. गोविंद की पत्नी 50 वर्षीय डॉली, बेटे 26 वर्षीय डॉ. साहिल, भाभी 50 वर्षीय रजनी और रजनी के 11 साल के बेटे आराध्य की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
Injured Doctor of Bass road accident died in Hisar Hospital
डॉ. गोविंद, उनकी पत्नी और बेटा। - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में घायल डॉ. गोविंद मखीजा की भी मौत हो गई है। उन्होंने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ा। इस हादसे में उनकी पत्नी, बेटे, भाभी और भतीजे की मौत हो गई थी।   
विज्ञापन


डॉ. गोविंद ने अपनी बेटी की शादी पिछले साल ही कैथल जिले के कलायत में की थी। बेटी की ससुराल में पहली दीपावली थी, इसलिए सभी बड़े चाव से उसे शगुन देने के लिए भिवानी से कलायत गए थे। डॉ. गोविंद के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी 50 वर्षीय डॉली, बेटा साहिल और भाभी रजनी और 11 साल का भतीजा आराध्य भी था। ये सभी बेटी की ससुराल में दीपावली का शगुन देकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


बेटी के साथ दामाद व समधी ने भी गोविंद को रात में वहीं रुक जाने के लिए काफी अनुरोध किया, लेकिन गोविंद नहीं माने और गाड़ी में सवार होकर सभी घर के लिए निकल पड़े। गांव बास-मदनहेड़ी के बीच मुंढाल की तरफ से जींद जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार व दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार में सवार गोविंद की पत्नी डॉली, बेटा साहिल, भाभी रजनी और भतीजे आराध्य की मौत हो गई। जबकि गोविंद हिसार के एक निजी अस्पताल में अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गोविंद के छोटे भाई सतपाल का भिवानी के बिचला बाजार में कपड़े और रेडिमेड कपड़ों का बड़ा कारोबार है। इस सड़क हादसे में सतपाल की पत्नी रजनी और इकलौता बेटा आराध्य भी काल का ग्रास बन गए। आराध्य बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। सतपाल को शादी के कई साल बाद पुत्र सुख मिला था। इकलौते बेटे और पत्नी को खोने के बाद सतपाल भी अब अकेला रह गया है। वहीं डॉ. गोविंद के परिवार में अब उनकी एक शादीशुदा बेटी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed