{"_id":"d373a84fd4adb56c5be740468bb76c3e","slug":"ingested-the-poison-was-hurt-by-manipulating-student-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने जहर निगलकर दी जान
hisar
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से आहत होकर गांव डोभी की नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन छात्रा के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। सामान्य अस्पताल में पहुंचे मृतका ललिता के चचेरे भाई बिहारी लाल ने बताया कि उसकी बहन गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को वह स्कूल की अन्य छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ हिसार स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आई थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद सभी छात्राएं वापस अपने गांव के स्कूल में पहुंच गई। स्कूल से ललिता अकेली घर की ओर लौट रही थी। तभी दो बाइक पर तीन-चार युवकोें ने उसके साथ छेड़खानी की। बिहारीलाल ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसकी बहन के अपहरण का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
बिहारी लाल ने बताया कि घटना से करीब थोड़ी ही दूरी पर मैं अपने गांव के कुछ लोगों के साथ पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। युवकों को ललिता के अपहरण का प्रयास करते देखकर उसे बचाने के लिए पहुंचा, जिसमें तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर भाग गए। मोटरसाइकिल सवार एक युवक को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
ललिता घर पहुंची तो उसके माता-पिता खेत में गए हुए थे। छेड़छाड़ से आहत ललिता ने घर के बाथरूम में जाकर जहर निगल लिया। ललिता को बालसमंद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। जब ललिता को हिसार ला रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।
सदर थाना इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि लड़की के पिता जिले सिंह की शिकायत पर गांव डोभी निवासी राजेश कुमार, मनीष, गांव किशनगढ़ निवासी सुनील और खारिया निवासी संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।