फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Information related to capital market, investment schemes and market was given to the students in GJU.

Hisar News: जीजेयू में विद्यार्थियों को दी पूंजी बाजार, निवेश योजनाओं और बाजार से जुड़ी जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Information related to capital market, investment schemes and market was given to the students in GJU.
हिसार। सेमिनार में विषय विशेषज्ञ को सम्मानित करते एसएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस विभाग में विश्व निवेशक सप्ताह के अंतर्गत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सहयोग से एक क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 6 से 12 अक्तूबर तक मनाए जा रहे विश्व निवेशक सप्ताह का हिस्सा रहा। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों और निवेशकों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार निवेश के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह सभागार में हुए इस सेमिनार में बीएसई से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को पूंजी बाजार, निवेश योजनाओं और बाजार से जुड़ी नवीन जानकारियां प्रदान कीं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाते हैं और उन्हें भविष्य में समझदारी से निवेश निर्णय लेने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर है। समन्वयक डॉ. अभिषेक पूनिया ने कहा कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से संवाद कर निवेश के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रतिभूति बाजार की संरचना, म्यूचुअल फंड्स की उपयोगिता, वित्तीय बाजारों का विनियमन, डिपॉजिटरी संस्थाओं की भूमिका तथा डिजिटल धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed