फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indifferent attitude towards complaints of Samadhan Camp will not be tolerated: Mandeep Kaur

समाधान शिविर की शिकायतों में उदासीन रवैया नहीं होगा बर्दाश्त : मनदीप कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Indifferent attitude towards complaints of Samadhan Camp will not be tolerated: Mandeep Kaur
अपने कार्यालय में फरियादी की समस्या सुनतीं उपायुक्त मनदीप कौर।
चरखी दादरी। कोई भी अधिकारी शिकायत से संबंधित कागज लेकर प्रक्रिया पूरी करने में देरी न करे। समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर समय सीमा में कार्रवाई करें। शिकायतों में उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने समाधान शिविर के 13वें लोगों की शिकायत सुनने के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि गंभीरता के साथ इन शिकायतों का समाधान किया जाए। ऐसे में कोई भी अधिकारी उनके पास भेजी जाने वाली शिकायत को निर्धारित समय से ज्यादा अपने पास न रखें और साथ ही सुनिश्चित करे कि शीघ्रता से शिकायतों का समाधान हो। अगर कोई शिकायत ऐसी है जो योजना से संबंधित है या फिर उसको लेकर न्यायालय में केस चल रहा है तो उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट भी तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी तक समाधान शिविर में आई सभी शिकायतों पर शुक्रवार शाम तक कार्रवाई जरूर हो।
विज्ञापन

- विकास कार्यों के पंचायत देगी प्रस्ताव, कार्य पर निगरानी रखने का भी अधिकार
शिविर में विकास कार्यों के बारे में सरपंचों की ओर से रखी गई शिकायत पर उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के की ओर से किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लिया जाएगा। साथ ही पंचायत कार्य की निगरानी भी कर सकेगी और पंचायत से इस कार्य की सहमति भी ली जाएगी। यही नहीं संबंधित ठेकेदार की पेमेंट करने से पहले पंचायत से एनओसी भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच और पंचों का रुका हुआ मानदेय जल्द मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दादरी के अलावा बाढड़ा में भी लग रहा शिविर
दादरी में जिला और उपमंडल बाढड़ा में लगातार समाधान शिविर लगाया जा रहा है। लोगों की मौके पर ही विभिन्न श्रेणियों की पेंशन बन रही है। बिजली से संबंधित शिकायतों के तहत नए कनेक्शन मिल रहे हैं। शिविर में अधिकतर शिकायतें पुलिस, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग से दी जाने वाली पेंशन, जमीन का इंतकाल आदि से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed