{"_id":"64db1202a1101b8a360284e4","slug":"independence-day-2023-sham-baba-was-decorated-on-lines-of-tiranga-in-hansi-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: हांसी में श्याम बाबा को तिरंगे की तर्ज पर सजाया गया, 100 किलो फूलों का इस्तेमाल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023: हांसी में श्याम बाबा को तिरंगे की तर्ज पर सजाया गया, 100 किलो फूलों का इस्तेमाल हुआ
Tue, 15 Aug 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:33 AM IST
सार
हांसी में स्थित श्याम बाबा मंदिर में श्रृंगार का नजारा हर बार अलग देखने को मिलता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बाबा के दरबार को तिरंगें से सजाया गया है। वहीं, मूर्ति की सजावट के लिए करीब 100 किलो फूलों का इस्तेमाल कर तिरंगा बनाया गया है।
विज्ञापन
हांसी का श्याम बाबा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान कर चुके हैं। तो भला इसमें हांसी का श्याम बाबा का मंदिर पीछे कहां रहने वाला था। हांसी के श्री श्याम मंदिर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर के विश्वकर्मा चौक स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में मूर्ति का श्रृंगार तिरंगे की तर्ज पर फूलों से किया गया। इन फूलों को दिल्ली व कोलकाता से मंगाया गया। वहीं, पूरे मंदिर परिसर में तिरंगे झंडे लगाए गए।
विज्ञापन
करीब 100 किलो वजन के फूलों का इस्तेमाल किया गया
इसमें पीले फूलों में गेंदा के फूल, सफेद रंग में गोदावरी के फुलों का इस्तेमाल किया गया है। हरे रंग में पुदीना लगाया गया है। अशोक चक्र बनाने के लिए कोलकाता की घास का इस्तेमाल किया गया है। करीब 100 किलो फूलों का इस्तेमाल किया गया है। प्रधान जगदीश राय मित्तल ने बताया कि 15 अगस्त पर हर वर्ष तिरंगे की तर्ज पर फूलों से श्रृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
20 लाख रुपये के नए नोटो से श्याम बाबा को सजाया गया था
मई महीने में यहां पर मनाए गए 51वें श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का लक्ष्मी श्रृंगार किया गया था। जिसमें 20 लाख रुपये के नए नोटो से बाबा को सजाया गया था। उस समय भी यह मंदिर लक्ष्मी के श्रृंगार को लेकर पूरे देश में चर्चा में आया था। मंदिर में सुबह व शाम को काफी संख्या में भक्त आते हैं व प्रति एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन होता है। लोगों की यहां कर प्रति काफी श्रद्धा है।
विज्ञापन