हिसार। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक तथा अमृतसर से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं अमृतसर से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा में दिल्ली से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एवं बठिंडा से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 जुलाई से 29 जुलाई तक एवं हरिद्वार से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 6 जुलाई से 27 जुलाई और कोयम्बटूर से 9 जुलाई से 30 जुलाई तक 1 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।