फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Increase in temperature in Haryana due to effect of western disturbance, Fall will come again today

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हुई बढ़ोतरी; आज फिर से आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Tue, 23 Jan 2024 09:56 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Jan 2024 09:56 AM IST
सार

बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार छा रहा है। इसके साथ ही कड़ाके ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कड़ी में हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हलके बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Increase in temperature in Haryana due to effect of western disturbance, Fall will come again today
कोहरे का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में सोमवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि फिर भी यह सामान्य से 5.3 डिग्री नीचे रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से बराबर रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हलके बादल छाए हुए हैं। इस कारण से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह विक्षोभ सोमवार शाम तक आगे निकल गया। अब मंगलवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी और रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। हालांकि 25 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दिन व रात के तापमान में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


शहर-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान
हिसार-14.5-4.9
फतेहाबाद-12.9-4.6
सिरसा-15.8-4.6
भिवानी-14.7-4.9

चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी माह में लगातार ठंड बढ़ने का कारण बारिश न होना है, क्योंकि बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार पड़ रहा है और ठंड भी परेशान कर रही है। जब बारिश हो जाती है तो कोहरा जमीन पर बैठ जाता है, लेकिन जनवरी के 22 दिन निकलने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। अभी अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 25 जनवरी तक ऐसी ही ठंड सताएगी।

आज से खुले पहली से पांचवीं के स्कूल
पहली जनवरी से राजकीय और निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां चल रही थी। यह छुट्टियां पहले 15 जनवरी तक शिक्षा विभाग ने की थी, मगर बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग निदेशालय ने पहली से तीसरी कक्षा तक की छुट्टियों को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया था और बाकी की कक्षाओं के स्कूल खोलने का निर्णय डीसी अंबाला को सौंपा था। डीसी ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी थी, जबकि 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 15 जनवरी से स्कूल जा रहे हैं। इसके साथ ही 15 जनवरी से स्टाफ भी स्कूलों में पहुंच रहा है। अब मंगलवार 23 जनवरी से पहली से पांचवीं तक के स्कूल भी खुले हैं।

आगे ऐसा रह सकता है तापमान

  • 23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 24 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 25 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 26 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed