फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Income Tax Department team investigates in Hisar Dr. Umesh Kalra's bank locker sealed

हिसार में आयकर विभाग की टीम की जांच: डॉ. उमेश कालड़ा के बैंक लॉकर सील, ECHC की फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका

Sat, 28 Feb 2026 09:53 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: Naveen Updated Sat, 28 Feb 2026 09:53 AM IST
सार

डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और उनके पार्टनर के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। आयकर विभाग की आठ टीमों के करीब 120 अधिकारी और कर्मचारी रोहतक से सुबह 5 बजे हिसार पहुंचे थे।

विज्ञापन
Income Tax Department team investigates in Hisar Dr. Umesh Kalra's bank locker sealed
आयकर विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने चौथे दिन भी सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, उनके बिजनेस पार्टनर के ठिकानों और अस्पतालों पर जांच जारी। टीम ने दस्तावेजों की छानबीन की। टीम ने डॉ. उमेश कालड़ा के ईसीएचएस से जुड़ी फाइलों की जांच शुरू की। विभाग को इन फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका है। इस दौरान कई बैंक लॉकर की जानकारी मिली, जिन्हें जांच के उद्देश्य से सील करा दिया गया है। इन लॉकरों को टीम की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल के एचआर, फाइनेंस और हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम संभालने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। इनसे खातों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही ईसीएचएस से जुड़े मरीजों की फाइलों की भी जांच की जा रही है, जिनमें मेडिकल क्लेम से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन

72 घंटे से चल रही है जांच

डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और उनके पार्टनर के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। आयकर विभाग की आठ टीमों के करीब 120 अधिकारी और कर्मचारी रोहतक से सुबह 5 बजे हिसार पहुंचे थे। इन टीमों ने विभिन्न जिलों से इकट्ठा होकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed