फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   in wrestling chapionship - jaat college got chapionship

जाट कॉलेज बना इंटर कॉलेज सर्कल कुश्ती का चैंपियन

Tue, 28 Jan 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
in wrestling chapionship - jaat college got chapionship
सीआरएम जाट कॉलेज में सोमवार को इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस कबड्डी चैंपियनशिप के महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में मेजबान जाट कॉलेज विजेता बना। पुरुष वर्ग के फाइनल में सीआरएम जाट कॉलेज की टीम ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज को हराया। जबकि महिला वर्ग के फाइनल में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की टीम को हार के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सुबह साढ़ेेे10 बजे किया गया। हल्की बूंदाबांदी और खराब मौसम के बीच भी खिलाड़ियों और दर्शकों में जोश बना रहा। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में जिले के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह सहारण व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान सुशील कुमार, चरण सिंह, कुलदीप और रमेश कुमार ने रैफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान महाविद्यालय के खेल इंचार्च डॉ. महेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. एलीजा कुंडू, डॉ. किरण कुंडू, डॉ. नीलम सिंह, स्वीटी जून, नवीन कड़वासरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम -
पुरुष वर्ग -
प्रथम - सीआरएम जाट कॉलेज, हिसार।
द्वितीय - गवर्नमेंट पीजी कॉलेज , हिसार।
तृतीय - गवर्नमेंट कॉलेज, आदमपुर
------
महिला वर्ग -
प्रथम - सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
द्वितीय - राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार।
तृतीय - गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed