फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In New Agarwal Colony, a destitute cow hit an old woman standing outside the house

बेसहारा पशु से शहर में एक और हादसा, न्यू अग्रवाल कॉलोनी में गाय ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In New Agarwal Colony, a destitute cow hit an old woman standing outside the house
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को शहर की न्यू अग्रवाल कॉलोनी में बेसहारा गाय ने घर के बाहर खड़ी 70 वर्षीय महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को एक माइनर फ्रैक्चर बताया।
विज्ञापन

एरिया के लोगों ने हादसे के बारे में वार्ड के पार्षद अनिल जैन को सूचित किया और उनसे गाय को पकड़वाने को कहा। पार्षद ने इस बारे में निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के इंचार्ज सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई को अवगत करवाया। देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस गाय को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 55 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम को पूरी पुलिस सहायता व कर्मचारी न मिलने के कारण अभियान की रफ्तार धीमी है। फिलहाल निगम के पास दो गाड़ियां हैं, बावजूद इसके शाम 5 बजे तक रोजाना 40 से 50 पशु ही पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 दिनों में हो चुके हैं 8 हादसे
- 18 जुलाई को टिब्बा दानाशेर में गाय की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
- 31 जुलाई को वार्ड 1 की तेजा मार्केट में सांड़ ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 2 अगस्त को सेक्टर 27-28 के पास स्कूटी सवार सेक्टर 13 निवासी सचिन बेसहारा पशु की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।
- 6 अगस्त को पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास सांड़ की टक्कर से अर्बन एस्टेट टू निवासी मनीष देव घायल हो गए थे।
- 10 अगस्त को वार्ड 6 में सब्जी विक्रेता को गाय ने टक्कर मारकर घायल किया।
- 12 अगस्त को 12 क्वार्टर स्थित किशनदत ढाणी में 70 वर्षीय महिला चंद्रवती देवी को गाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 17 अगस्त को डोगरान मोहल्ला में 75 साल के बुजुर्ग को गाय ने टक्कर मारी, चेहरे पर आईं चोटें।
- 6 सितंबर को न्यू अग्रवाल कॉलोनी में गाय ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल किया।
यूं चले अभियान तो बने बात
- पशु पकड़ने का अभियान एक की बजाय दो शिफ्ट में चलाया जाए।
- दोनों गाड़ियों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएं। इन टीमों के साथ पूरी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- पशु पकड़ने में बाधा डाल रहे पशुपालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
शहर में बने अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई की जाए।
निगम को जल्दी करनी होगी मीटिंग
मेयर गौतम सरदाना ने 5 सितंबर को निगम कार्यालय में एचएसवीपी, जीएलएफ व पुलिस विभाग की एक संयुक्त बैठक बुलाई थी। बैठक में इस अभियान को और तेजी के चलाने को लेकर विचार विमर्श किया जाना था, लेकिन मेयर के शहर में न होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। मगर जिस हिसाब से बेसहारा पशुओं के कारण शहर के हालात बने हैं, उसे देखते हुए मेयर को जल्द ही यह बैठक बुलानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed