फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In five days, 8001 quintals of wheat were bought in the mandis of the district, government purchase zero in Hisar

पांच दिन में जिले की मंडियों में खरीदा 8001 क्विंटल गेहूं, हिसार में सरकारी खरीद शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
In five days, 8001 quintals of wheat were bought in the mandis of the district, government purchase zero in Hisar
हिसार। सरकार की ओर से 16 मई से गेहूं की दोबारा खरीद शुरू कर दी गई है। मगर, पांच दिन 16 मई से लेकर 20 मई तक की बात करें तो हिसार जिले में कुल 8001 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इनमें से 4591 क्विंटल प्राइवेट एजेंसियों ने खरीदा है। इन पांच दिनों में हिसार में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उधर, मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार का कहना है कि यदि हमारे पास किसान आएंगे तो गेहूं खरीद ली जाएगी। सरकार के आदेशानुसार 31 मई तक गेहूं की खरीद होगी। अभी तक हिसार में हमारे पास कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया है।
विज्ञापन

हिसार में अभी तक सबसे कम गेहूं खरीदा गया
पांच दिन की बात करें तो हिसार में 30 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जोकि हिसार जिला की मंडियों से सबसे कम हैं। वहीं, अभी तक हिसार में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। उधर, मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से गेहूं खरीद की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई से लेकर 20 तक इतना खरीदा गया गेहूं
- हिसार में खरीदा कुल 30 क्विंटल गेहूं
- प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 30 क्विंटल
- हांसी में खरीदा कुल 154 क्विंटल गेहूं, इसमें से प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 64 क्विंटल
- आदमपुर में खरीदा कुल 758 क्विंटल गेहूं, प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 758 क्विंटल
- बरवाला में खरीदा कुल 6240 क्विंटल गेहूं, इसमें से प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 2920 क्विंटल
- उकलाना में खरीदा कुल 58 क्विंटल गेहूं, प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 58 क्विंटल
- नारनौंद में खरीदा कुल 699 क्विंटल गेहूं, प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 699 क्विंटल
- बास में खरीदा कुल 62 क्विंटल, प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा 62 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed