{"_id":"5eefa9498ebc3e42d162c470","slug":"in-barwala-8-people-corona-positive-in-a-family-hisar-news-rtk5605087189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला के एक ही परिवार के सात सदस्यों सहित 19 कोरोना पॉजिटिव और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला के एक ही परिवार के सात सदस्यों सहित 19 कोरोना पॉजिटिव और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ाष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र स्थित लैब और अग्रोहा लैब से रविवार सुबह आई रिपोर्ट में बरवाला के एक ही परिवार के सात सदस्यों, पड़ोसी व सरहेड़ा गांव के दंपती सहित 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से बरवाला निवासी आठ संक्रमित कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित मिले हैं, जबकि छह की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली व एक की मुरादाबाद की मिली है। चार संक्रमितों की अभी तक ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
अब जिले में संक्रमित मरीजों आंकड़ा 184 से बढ़कर 203 तक पहुंच गया है। विभाग ने इन सभी संक्रमित मरीजों को लक्षणों के हिसाब से कोविड-19 केयर सेंटर और होम आइसोलेट कर दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेेेजा अपनी टीम के साथ इन सभी संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों हिस्ट्री केेे बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
बरवाला के वार्ड 17 निवासी एक ही परिवार के सात सदस्य और उनका पड़ोसी संक्रमित दंपती के संपर्क में आने के बाद संक्रमित मिले हैं। इससे पहले इनके परिवार के 11 सदस्य पहले भी कांटेक्ट टूू कांटेक्ट संक्रमित मिल चुके हैं। अब विभाग इन सभी के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रहा है, क्योंकि संपर्क में आने के बाद दंपती का पूरा परिवार संक्रमित मिल चुका है।
विज्ञापन
- बरवाला के नजदीकी सरहेड़ा गांव निवासी संक्रमित मिला दंपती 16 जून को दिल्ली से लौटा था।
- मंडी आदमपुर निवासी 35 वर्षीय संक्रमित महिला की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की मिली है।
- गांव जुगलान निवासी 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है।
- हांसी की बंदाबहादुर कॉलोनी निवासी संक्रमित युवक 18 जून को दिल्ली से लौटा था। युवक दिल्ली में ही किसी कंपनी में काम करता है।
- हांसी के धौला कुआं एरिया के निवासी संक्रमित 32 वर्षीय युवक 18 जून को दिल्ली से लौटा था।
- शहर के संत नगर निवासी संक्रमित 32 वर्षीय युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पाई है।
- शहर के पटेल नगर निवासी संक्रमित 42 वर्षीय व्यक्ति की भी अभी तक कोई हिस्ट्री नहीं मिली है।
- शहर के श्याम विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद से लौटा था।
- शहर की लक्ष्मी मंडी एरिया निवासी संक्रमित व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पाई है।
- तलवंडी बादशाहपुर गांव निवासी संक्रमित 49 वर्षीय व्यक्ति की हिस्ट्री विभाग अभी जुटा रहा है।
संक्रमित की तलाश कर पहुंचाया अस्पताल
जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया और बहुउद्देशीय कर्मचारी नूर मोहम्मद व आशीष कुमार की टीम ने संत नगर में संक्रमित युवक मिलने के बाद उसकी तलाश कर एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर लिया।
420 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शनिवार और रविवार सुबह दोनों लैब में भेजे गए करीब 420 सैंपल की रिपोर्ट रविवार श्याम को निगेटिव आई है। लैब द्वारा करीब 15 लोगों की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस रखी गई है, जो सोमवार को आएगी।
आदमपुर में मरीजों संख्या पहुंची 19
मंडी आदमपुर। आदमपुर में रविवार को अनाज मंडी में संक्रमित मिली महिला अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ दिल्ली से यहां अपने एक रिश्तेदार बैंक प्रबंधक के घर आई थी। यहां आने के बाद सभी लोगों ने अपने सैंपल स्वास्थ्य विभाग को दिए थे, जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही आदमपुर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 19 हो गई है। महिला के पॉजिटिव मिलने पर भवन को सैनिटाइज किया गया। आदमपुर नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. मुकेश व डॉ. रामनिवास ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला को अग्रोहा धाम में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में क्वारंटीन किया गया है।