फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in 100 meter race a 99 year old karnal singh got first rank

जज्बे के आगे 'ठिठुरी ठंड', 99 से अधिक उम्र और 100 मीटर की रेस, ऐसे जीत लिया स्वर्ण पदक

Sun, 29 Dec 2019 01:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
in 100 meter race a 99 year old karnal singh got first rank
- फोटो : अमर उजाला

धुंध के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है, वहीं शनिवार को महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक ग्राउंड में शुरू हुई 29वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ी दमखम दिखाते हुए नजर आए। इस प्रतियोगिता में 35 से ऊपर आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


खास बात रही कि इस प्रतियोगिता में 99 से अधिक आयु वर्ग में ऐलनाबाद से पहुंचे करनैल सिंह ने जहां 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं 80 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार के अर्बन एस्टेट की रहने वाली ओमपति ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीते हैं। ओमपति ने 5.35 मीटर दूर गोला फेंका।
विज्ञापन


इसके अलावा 35 से ऊपर आयु वर्ग में रेवाड़ी की अनीता ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी की राजबाला ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 60 से ऊपर आयु वर्ग में रोहतक की सलोचना ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, हरियाणा के प्रधान डॉ. भीम सैन और महासचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि एचएयू से पहुंचे राजपाल धनखड़ ने 55 से ऊपर आयु वर्ग में पांच हजार मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 65 से ऊपर आयु वर्ग में गुरुग्राम से राजेंद्र बैनीवाल ने हैमर थ्रो में रजत और शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

65 से ऊपर आयु वर्ग में फतेहाबाद के नाहर सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 40 से ऊपर आयु वर्ग में रोहतक की निशा ने शॉटपुट, हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं 70 से ऊपर आयु वर्ग में जिले के गांव असरावां से डॉ. हेतराम ने 100 और 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

60 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी के जयसिंह ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक, 60 से ऊपर आयु वर्ग में भिवानी के फूल कुमार ने शॉटपुट में रजत पदक जीता है। इसके अलावा 60 से ऊपर आयु वर्ग में हिसार से दिलबाग हुड्डा ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है। 50 से ऊपर आयु वर्ग में चरखी दादरी की सुशीला फौगाट ने हैमर थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं गोला फेंकने में सोहन सिंह ने कांस्य पदक, 800 मीटर रेस में हरजीत सिंह ने रजत पदक और 800 मीटर रेस में जसपाल सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। उधर, महाबीर स्टेडियम के ही एथलेटिक ग्राउंड में देखरेख के अभाव में गद्दे फटे हुए दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed