फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Impact of farmers movement, 11 trains will be canceled in Hisar, problems of passengers increased, view train

किसान आंदोलन का असर: हिसार में 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी; देखें सूची

Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा रखा है। जिसका असर अंबाला मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा  रहा है। वहीं, इसका आंदोलन का असर हिसार में भी देखने को मिला है।

विज्ञापन
Impact of farmers movement, 11 trains will be canceled in Hisar, problems of passengers increased, view train
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार को नौ ट्रेनें रद्द रहीं। इसी प्रकार मंगलवार को 11 ट्रेनें रद्द रहेगी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04487, रोहतक-हांसी, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना सोमवार को रद्द रही।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04572, धुरी-सिरसा, ट्रेन संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू, ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। 24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04571 भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार और ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा से लौट रहे रेलयात्री की मौत
कटरा जम्मू से आ रही ट्रेन में जाखल जंक्शन पर हृदयघात से एक रेलयात्री की मौत हो गई। दिल्ली की नई बस्ती मंगोलपुरी निवासी परिवार सोमवार को माता वैष्णो देवी कटरा से दर्शन करके ट्रेन से लौट रहा था। इसी दौरान जाखल जंक्शन से पहले ही 42 वर्षीय जोगिंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इसलिए परिवार ने टीटी से जाखल स्टेशन पर उनके प्राथमिक उपचार की अपील की। टीटी ने जाखल के स्टेशन अधीक्षक सीएस दहिया को सूचना दी।


रेलवे सुरक्षा बल ने एंबुलेंस के माध्यम से यात्री को जाखल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने जोगिंद्र को मृत घोषित कर दिया। जाखल जंक्शन पहुंचने पर व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी ले जाया गया। मगर, डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार जोगिंद्र पहले भी बीमार थे। हर दो दिन के बाद उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता था। सोमवार को उन्हें दिल्ली जाकर इलाज करवाना था। सीएचसी जाखल के एसएमओ डॉ. राजेश क्रांति ने बताया कि आरपीएफ ने जोगिंद्र को सांस लेने में दिक्कत बताई थी, लेकिन अस्पताल आने से पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed