{"_id":"68c1d2c40067e6966a0b12fe","slug":"ignou-you-can-apply-for-december-2025-term-end-examination-till-6-october-hisar-news-c-21-hsr1020-706976-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इग्नू... दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए 6 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इग्नू... दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए 6 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2025 में होने वाली टर्म-एंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों के तहत अध्ययनरत छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से भर सकते हैं। दिसंबर सत्र की टर्म-एंड परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और 8 जनवरी 2026 तक चलेंगी।
परीक्षा पेन और पेपर मोड के साथ-साथ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, टर्म-एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाते, वे 20 अक्तूबर तक 1,100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को परीक्षा का मोड, पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र का चयन करना अनिवार्य होगा।
प्रयोगात्मक पाठ्यक्रमों के लिए विशेष निर्देश
बीएल-आईएस कार्यक्रम सहित जिन छात्रों ने प्रायोगिक या प्रयोगशाला से संबंधित पाठ्यक्रम चुने हैं, उन्हें परीक्षा स्थल और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना होगा। समर्थ पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरने के चलते, परीक्षा केंद्र बदलवाने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, एक बार परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद पाठ्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
तीन विषयों का चयन कर सकते हैं छात्र
परीक्षा के लिए विषयों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है। छात्र इन समूहों में से केवल तीन विषयों का चयन कर सकते हैं, जिसमें प्रति समूह केवल एक ही अनुशासन चुनने की अनुमति होगी। उदाहरण के लिए, यदि छात्र ने समूह-1 से अंग्रेजी चुना है, तो वह इस समूह से कोई अन्य विषय नहीं चुन सकता। वह अन्य दो विषय अन्य समूहों से ले सकता है।
परीक्षा शेड्यूल और फॉर्मेट
परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और ओएमआर आधारित होंगे।
एडमिट कार्ड और लॉगिन प्रक्रिया
परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। छात्र अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। जिन छात्रों ने पहले से इग्नू के छात्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे लॉगइन करके सीधे फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।