फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IGNOU launched BA Home Science course, a good option for 12th pass students

Hisar News: इग्नू ने लॉन्च किया बीए होम साइंस पाठ्यक्रम,12वीं पास विद्यार्थियों के लिए अच्छा विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
IGNOU launched BA Home Science course, a good option for 12th pass students
हिसार। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 12वीं पास छात्रों को एक और अन्य मौका देते हुए नया कोर्स लॉन्च किया है। इग्नू ने जुलाई सेशन 2025 से बीए होम साइंस कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल ) मोड में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ही जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के साथ-साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स का का मीडियम हिंदी और इंग्लिश होगा।
विज्ञापन

इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है और यह नई शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस पाठ्यक्रम की अवधि वैसे तो तीन साल की होगी, लेकिन छात्र इसे अधिकतम छह साल में कंप्लीट कर सकते हैं। परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को इस कोर्स में ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेज, फूड एंड न्यूट्रीशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल है, जिसमें छात्र 120 क्रेडिट पूरे करेंगे। इस पाठ्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जाएगा। इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स की फीस 5000 रुपये सालाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है।

इस पाठ्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए अलग-अलग साल के बाद एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं जैसे फर्स्ट ईयर के बाद: अंडरग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन होम साइंस मिलेगा, सेकंड ईयर के बाद: अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन होम साइंस मिलेगा, थर्ड ईयर के बाद: बीए (होम साइंस) और फोर्थ ईयर के बाद: बीए ऑनर्स (होम साइंस) की डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी इसके साथ साथ यह पाठ्यक्रम करने के बाद बाल विकास, शिक्षा, खाद्य और कपड़ा क्षेत्रों में गुणवत्ता नियंत्रण ,विषय वस्तु विशेषज्ञ, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग और गैर-सरकारी संगठनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे इच्छुक विद्यार्थी पाठ्यक्रम के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए इग्नू के एडमिशन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट कर सकते हैं जिसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed