फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IG rewarded a women

चेन स्नेचरों का डटकर किया मुकाबला, आईजी ने किया सम्मानित

Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

सेक्टर-15 में चेन स्नेचिंग करने वालों का मुकाबला करने वाली महिला अलका कुंडू को बुधवार को आईजी अनिल कुमार राव ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


चेन तोड़कर भाग रहे बदमाश का पीछा करते समय अलका के हाथ उसका मोबाइल फोन लगा था, जिसकी बदौलत पुलिस के हाथ तीन बदमाशों के गिरेबां तक पहुंच गए।

आईजी अनिल कुमार राव ने कहा कि अलका ने जिस सतर्कता एवं सावधानी से चेन स्नेचरों का बहादुरी से मुकाबला करके आरोपियों को सलाखों के पीछे भिजवाया है। आमजन भी उनसे प्रेरणा लेकर बदमाशों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


अलका रानी, जोकि एक गृहणी है और उनके पति भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है। 29 अगस्त को सायं वह पार्क से आ रही थी तो बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलका ने चेन तोड़कर भाग बदमाश का पीछा किया। इस दौरान बदमाश का मोबाइल नीचे गिर गया। पुलिस ने मोबाइल फोन की सहायता से तीनों चेन स्नेचरों सोनू उर्फ जिपी, सावन व दीपक उर्फ बिल्लू उर्फ भूरियल निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed