{"_id":"144bc6d2ad2fdad2f8eb065556a60ae0","slug":"ig-at-night-domination-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त पर निकले आइजी को तोशाम थाने में मिली गड़बड़ी, थमाया नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त पर निकले आइजी को तोशाम थाने में मिली गड़बड़ी, थमाया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल को लेकर अपराध पर अंकुश लगाने व थाना चौकियों में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी चेक करने के लिए औचक निरीक्षण पर निकले आइजी अनिल कुमार राव ने रेंज के कई थानों व चौकियों की चेकिंग की।
विज्ञापन
आइजी रात्री में करीब 1 बजे तोशाम थाना में पहुंचे। उन्हें वहां मौके पर थाना के मुंशी द्वारा ड्यूटी में कोताही बरतने का मामला नजर आया। थाना का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। आइजी व उनकी टीम के पहुंचने के साथ ही थाने में हड़कंप मच गया। भिवानी एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने तोशाम थाना मुंशी को सुबह होते ही नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन
आइजी के साथ उस वक्त भिवानी की एसपी प्रतीक्षा गोदारा भी थीं। आइजी राव ने थाने में पहुंचते ही रिकॉर्ड व रोजनामचे वाला रजिस्टर मंगवाया।
मुंशी ने थाने का रिकॉर्ड सही तरह से मेनटेन नहीं कर रखा था। थाने के रिकॉर्ड में मिली खामियों को लेकर मुंशी को डांट भी लगी। इस पूरे मामले पर थाने में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पूरी रात एक थाने से दूसरे थानों में फोन की घंटियां बजती रही। रेंज भर के थानों चौकियों में इस मामले के बाद हड़कंप मच गया। आइजी ऑफिस के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह होते ही एसपी भिवानी ने थाना मुंशी को नोटिस थमा दिया।