{"_id":"674a111c5a96fdb9d30e1054","slug":"if-the-officer-is-absent-or-misleads-you-consider-yourself-suspended-hisar-news-c-21-hsr1020-514792-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अधिकारी गैरहाजिर रहे या गुमराह किया तो खुद को निलंबित समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अधिकारी गैरहाजिर रहे या गुमराह किया तो खुद को निलंबित समझें
विज्ञापन
हिसार। पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में सख्त लहजे में नजर आए। कई अफसरों के बैठक में नहीं आने पर दो टूक कहा कि आज पहली बैठक है, इसलिए चेतावनी देकर छोड़ रहा हूं। अगली बैठक में कोई गैरहाजिर रहा या जवाब देने में गुमराह किया तो खुद को निलंबित समझे। 17 माह बाद आयोजित इस बैठक में 19 शिकायतों को रखा गया, जिनमें से 13 का समाधान कर शेष को अगली बैठक तक हल करने का निर्देश दिया।
गांव शिकारपुर निवासी रणसिंह की गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। अर्बन एस्टेट-2 हिसार निवासी केके सैनी की सहकारी समितियाें की ओर से परेशान करने की शिकायत पर पंवार ने नलवा विधायक रणधीर पनिहार, एडीसी और एलडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश दिए। मुगलपुरा में पेयजल संबधी शिकायत पर मंत्री ने एक सप्ताह में समस्या हल करने को कहा। अर्बन एस्टेट-2 हिसार निवासी ज्ञान चन्द गोयल की अवैध काॅलोनी संबंधी शिकायत पर एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, जिला नगर योजनाकार व कष्ट निवारण समिति के सदस्यों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
मिड-डे मील में गड़बड़ी की जांच होगी
मुल्तानी चौक निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर निगम अधिकारियों को पशु डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करने को कहा। आजाद नगर की चंद्रलोक काॅलोनी निवासी महेंद्र सिंह की प्लाॅट के मालिक का नाम बदलने की शिकायत पर एसपी व विधायक पनिहार की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। इसी तरह गांव सुलखनी निवासी रोशन लाल की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पाइपलाइन का लेवल ठीक करने और वेद प्रकाश की सातरोड स्थित राजकीय स्कूल के मिड-डे मील में गड़बड़ी की शिकायत पर हांसी विधायक विनोद भयाना, डिप्टी सीईओ जिला परिषद की कमेटी गठित कर रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आप नेता छत्रपाल को बीच में रोका
बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता प्रो. छत्रपाल मंच पर जा बैठे। जब वह एजेंडों पर बार-बार अपनी बात रखने लगे तो मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनको टोकते हुए कहा कि आपसे बाद में बात कर लेंगे। मीटिंग में बाधा न डालें। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य रामफल नैन, अरुण दत्त शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने विरोध जताया कि किसी दूसरे दल के नेता को मंच पर स्थान क्यों दिया।
इसके बाद भी छत्रपाल मंच पर ही रहे।
ढाणियों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन
मोहब्बतपुर की ढाणी में सरजीत, ज्ञानचंद, जयबीर आदि की घरेलू बिजली लाइन से आपूर्ति की मांग पर मंत्री ने कहा कि
11 सदस्य वाली हर ढाणी को कनेक्शन दिया जाएगा। लाल डोरा से 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली ऐसी सभी ढाणियों को कनेक्शन देंगे, जिनमें 11 लोगों से अधिक की आबादी है। ट्रांसफार्मर जल जाने पर किसानों को अब 20 प्रतिशत खर्च भी नहीं देना पड़ेगा।
डेयरियां शहर से बाहर निकालो
मंत्री ने कहा कि शहर की डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए निगम तेजी से काम करे। इस पर नगर निगम आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। मंत्री बोले इस मामले में मंत्री विपुल गोयल से बात करो। मैं भी उनसे बात करूंगा।
बैठक में पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी
दुष्कर्म के मामले में आरोपी भाजपा नेता मनदीप मलिक भी जनपरिवाद समिति की बैठक में शामिल हुआ। 22 अक्तूबर को एक प्रवासी महिला ने भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन मनदीप मलिक व प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मकान दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली थी।
-- --
5 साल में 5 लाख लोगों को देंगे प्लाॅट, 1000 गांवों में खोलेंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र
हिसार। पंचायत विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में अगले 5 साल में 5 लाख लोगों को प्लाॅट देंगे। इनमें शहरी क्षेत्र में 30 गज, महाग्राम में 50 गज व सामान्य गांवाें में 100-100 गज के प्लाॅट शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के एक हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी और 1000 गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। एक हजार गांवों की फिरनी को पक्का कराया जाएगा। प्रदेश के 19 हजार तालाबों में से 6 हजार को सुधारीकरण के लिए चिह्नित किया जा चुका है। मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने पहले 100 दिन के एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है। गांवों में 30 साल से पुराने ऐसे निर्माण को नियमित किया जाएगा, जो फिरनी,रास्ते में बाधक न हों और तालाब की जमीन पर न हों। उन्होंने कहा कि संगठन किसी पात्र व्यक्ति को ही राज्यसभा भेजेगा। भाजपा का सदस्य चुना जाना तय है।
हुड्डा की कोठी पर जाने वाले अफसरों की सूची तैयार
पंवार ने कहा कि 6 अक्तूबर को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी पर जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट सीएम को सौंप दी है। अब सीएम को फैसला करना है कि किसको कहां बैठाना है।