फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Icy winds will blow across Haryana from today A Western Disturbance will become active on January 31

हरियाणा में आज से चलेंगी बर्फीली हवाएं: 31 जनवरी को होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, NCR व दिल्ली में मौसम बदलेगा

Thu, 29 Jan 2026 07:58 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jan 2026 07:58 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के एक बार फिर से आसार बनते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Icy winds will blow across Haryana from today A Western Disturbance will become active on January 31
ठंड के चलते हाथ तापते लोग व पशु। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वीरवार से बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी एक बार फिर और बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फ से ढकी चोटियों से सीधी बर्फीली सर्द हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से अगले दो-तीन दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को उत्तरी व पूर्वी जिलों पर आंशिक बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क और ऊपरी व निचले सतह पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। साथ ही पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद यह विक्षोभ आगे निकल गया। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़त देखने को मिली। वहीं, कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
31 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के एक बार फिर से आसार बनते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed