फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I will take permission from high command to contest elections

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाईकमान से लूंगी अनुमति : कुमारी सैलजा

Thu, 29 Aug 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 29 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
I will take permission from high command to contest elections
हिसार। सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान से अनुमति लेंगी। अमर उजाला संवाददाता से खास बातचीत में सैलजा ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा बयान अधूरा है। दीपक बाबरिया ने यह कहा है कि कोई सांसद चुनाव नहीं लड़ेगा अगर कोई लड़ना चाहता है तो हाई कमान से अनुमति ले।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि वह कांग्रेस की अनुशासित सिपाही हैं। हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह मान्य होगा। कांग्रेस की पदयात्राओं को प्रदेशभर में भारी समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मजबूत होकर जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगी। बता दें कि कुमारी सैलजा सांसद बनने से पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताती रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने अपनी पद यात्रा शुरू की थी। इनकी यात्रा का दूसरा चरण 30 अगस्त से हिसार के बरवाला से शुरू होगा। एससी चेहरा होने के कारण इन्हें मुख्यमंत्री पद का भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हिसार, सिरसा और अंबाला में इनका काफी प्रभाव है।
विज्ञापन


मैं विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक है। मैंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कह दिया था। हाईकमान के आदेश पर ही मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और अब भी हाईकमान की अनुमति हुई तो विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगी। – कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed