फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I have explained to you many times with love, I will not tolerate it further

कई बार तुम्हें प्यार से समझा चुका, आगे बर्दाश्त नहीं करूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
I have explained to you many times with love, I will not tolerate it further
हांसी। शहर की सफाई व्यवस्था से हर कोई भली भांति परिचित है। खुद विधायक भी जानते हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। विधायक विनोद भयाना सिसाय पुल के समीप सड़क मार्ग पर डिवाइडर के निर्माण कार्य का शुंभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष सफाई न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां कई दिनों तक सफाई नहीं होती और न ही सफाई कर्मचारी आते हैं। नाले की गंदगी को सफाई कर्मचारी सड़क पर ही छोड़ देते हैं। सफाई संबंधित शिकायतों पर विधायक विनोद भयाना ने उसी समय परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक झांब को फोन किया। फोन पर उन्हें जमकर लताड़ा और क्षेत्र में सफाई करवाने के निर्देश दिए। विधायक ने उन्हें कहा कि जहां मैं जाता हूं, वहीं पर सफाई नहीं मिलती, तो अन्य स्थानों का क्या हाल होगा। मैं कई बार तुम्हें प्यार से समझा चुका हूं, आगे से अगर ऐसा हुआ तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसको लेकर कई शिकायतें भी अधिकारियों को दी गईं। लेकिन परिषद के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बीते दिनों ही परिषद ने सफाई से संबंधित एक टेंडर लगाया है। टेंडर मुख्य मार्गों पर सफाई का है। इस टेंडर के बावजूद भी मुख्य मार्गों पर सफाई नहीं हो रही। सिसाय पुल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का लंबे समय से बुरा हाल है। यहां पर ऐतिहासिक मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा के बाहर भी कचरा पड़ा है। इसको लेकर भी सीएम को ट्वीट कर शिकायतें की गईं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed