फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I am a lame slogan... Senior citizens danced on it

Hisar News: मैं तो छैल-छबीली नार... पर झूमे वरिष्ठ नागरिक

Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
I am a lame slogan... Senior citizens danced on it
वानप्रस्था संस्था के हरियाणा दिवस कार्यक्रम में शामिल कलाकार और बुजुर्ग। स्रोत : आयोजक
हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब में शनिवार को हरियाणा दिवस बड़े उत्साह और पारंपरिक रंग में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली रहे, जबकि क्लब के महासचिव डॉ. जेके डांग ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणवी लोकगीतों, रागनियों और नृत्यों की छटा बिखरी रही। राजरानी मल्हान की टीम ने गीत मैं तो घूम-घूम आई सारे देसां में, प्यारा लागे मने हरियाणा सै से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैं तो छैल-छबीली नार... समूह नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय गायक आरके सैनी, जगदीश बेनीवाल, बलवंत जांगड़ा, अजीत कुंडू, सरोज ग्रेवाल, डॉ. आर.डी. शर्मा और राजेंद्र फोगाट ने गीत प्रस्तुत किए। समाज के वंचित बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में राज मल्हान, आरएस पूनिया, डॉ. आरपीएस खरब, आरके जैन, एसपी चौधरी, कमला सैनी और करतार सिंह की प्रस्तुतियां सराही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकांत (देश के भावी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के भाई) और राम सारण पोपली ने भी अपने विचार रखे। पार्षद राजेश अरोड़ा ने क्लब के लिए नई मंच-व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. मनवीर, डॉ. एसएस डुडेजा, योगेश सुनेजा और अशोक खट्टर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed