फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hybrid electronic cycle

भाई की साइकिल तोड़कर बनाई थी हाइब्रिड इलेक्ट्रानिक साइकिल, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Tue, 10 Sep 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hybrid electronic cycle
36 - हाइब्रिड इलेक्ट्रीक साइकिल के साथ आशीष कुमार। - फोटो : Hisar
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मेकैनिकल में बीटेक द्वितीय वर्ष के जिस छात्र ने अपने भाई की साइकिल को तोड़कर उसे हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक साइकिल बना दिया था, उसी आशीष कुमार के सुपर इलेक्ट्रॉनिक साइकिल बनाने के प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। देश के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के इनोवेशन सेल की तरफ से उन्हें राष्ट्रीय स्तर के बूट कैंप एवं प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया गया है। गुजवि के विद्यार्थी आशीष ने 10वीं कक्षा में इलेक्ट्रॉनिक साइकिल बना ली थी, जिसे विश्वविद्यालय में दाखिले के बाद उसने उसे और बेहतर बनाया। आशीष की यह साइकिल अब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इनोवेशन सेल की तरफ से राष्ट्रीय स्तर के बूट कैंप एवं प्रदर्शनी के लिए देशभर के 43 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को चयनित किया था। इनमें हरियाणा के गुजवि के विद्यार्थी आशीष कुमार शामिल हैं। उनका यह प्रोजेक्ट जिला और प्रदेश स्तर पर हुई प्रदर्शनी में चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है। प्रदर्शनी के तहत सोमवार को आशीष ने दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लिया और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। आशीष के प्रोजेक्ट को उन 23 प्रोजेक्ट में भी शामिल किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल इनोवेशन सेंटर की तरफ से चयनित किया गया था।
विज्ञापन

ऐसी है आशीष की हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक साइकिल
आशीष के अनुसार उसकी हाइब्रिड साइकिल की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस साइकिल में बाइक की तरह रेस, मीटर, इंडीकेटर, ब्रेक आदि के साथ संतुलन पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद यह साइकिल 60 किलोमीटर तक चल सकती है। दावा है कि इस तरह के संसाधनों में यह दुनिया की सबसे तेज चलने वाली साइकिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए संघर्ष से कैसे पाई सफलता
- जीजेयू में बीटेक मेकैनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष ने 8वीं कक्षा में अपनी साइकिल पर मोटर लगाकर उसे इलेक्ट्रॉनिक बनाने का प्रयास किया, लेकिन प्रयोग कामयाब नहीं हुआ।
- 10वीं के बाद कोचिंग के लिए गांव से हिसार आया तो भाई की साइकिल साथ ले आया। ऑटो मार्केट में एक दुकान पर ले गया और अपनी इच्छा अनुसार पूरी साइकिल खोलकर दोबारा अपने हिसाब से बनाई। पैसे खत्म हो गए तो काम रुक गया।
- तीन महीने बीते थे कि बड़े भाई को साइकिल की जरूरत पड़ी। उन्होंने वापस मांग ली। साइकिल फिर पहले वैसी बनाकर भाई को लौटा दी, लेकिन साइकिल के पुर्जे खोले जाने का पता भाई को लगा तो जमकर डांट पड़ी।
- भविष्य को ध्यान में रख आशीष ने दो साल तक बचत की और करीब 24 हजार रुपये बचाए।
- पिछले वर्ष गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बीटेक मेकैनिकल में दाखिला ले लिया और एक बार फिर अपने भाई की साइकिल ले आया। ऑटो मार्केट गया और साइकिल पर दोबारा काम शुरू किया। सामान की जरूरत पड़ी तो दिल्ली की कई मार्केट में घूमा और सामान खरीदा। करीब आठ महीने में आशीष ने एक ऐसी साइकिल बना ली, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।
अब अगला कदम
गांव मोहब्बतपुर निवासी आशीष के अनुसार वह अपनी साइकिल को ऐसी बनाना चाहता है कि पैडल मारने से बैटरी भी चार्ज हो। इसके लिए एक प्रोजेक्ट की योजना बना रखी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इस पर काम नहीं हो पाया। उसे अब उम्मीद जगी है कि वह अपने प्रोजेक्ट पर आगे काम कर पाएगा।

आशीष ने जुनून के साथ विवि के इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इस्तेमाल किया है। हमारे शिक्षक इस तरह की प्रतिभाओं को तराशने में लगे हुए हैं। विवि के इनोवेशन सेंटर की ओर से भी इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। आशीष का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होना विवि के लिए गर्व की बात है। इस तरह के हर प्रोजेक्ट के पूरी तरह कामयाब होने तक विवि विद्यार्थियों के साथ है।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed