{"_id":"62bc873154b09d31603d036e","slug":"husband-beat-wife-for-making-less-samosas-hisar-news-hsr6354622137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम समोसे बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम समोसे बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। एक महिला मोनिका को उसके पति, जेठ और जेठानी ने इसलिए पीटा की उसने खाने में समोसे कम बनाए। घायल हालत में मोनिका को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मोनिका की शिकायत पर पति अख्तर अली, जेठ मिर्जा हुसैन और जेठानी रेखा के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में भगाना गांव की रहने वाली मोनिका ने बताया कि 11 साल पहले सातरोड खास निवासी अख्तर अली के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दो लड़के हैं। 27 जून शाम को पति अख्तर ने सभी के लिए समोसा बनाने के लिए कहा। उनके कहने के बाद समोसे बनाकर दे दिए। पति ने कहा कि समोसे कम क्यों बनाया है। मैंने कहा कि कम नहीं बनाए हैं। इसी बात को लेकर चूल्हे पास रखी हुई लोहे की फुकनी उठाकर मारपीट करने लगा। जेठ मिर्जा हुसैन ने मेरे पेट पर लात मारी फिर लोहे की पाइप उठा कर पिटने लगा। जेठानी रेखा आ गई उसने भी मारपीट की। बाद में मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर, दोबारा घर आई तो जान से मार देंगे। बाद में घायल हालत में नागरिक अस्पताल पहुंची। सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।