फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hurt by girlfriend's sexual abuse, the young man hanged himself, wrote a two-page suicide note

प्रेमिका के यौन शोषण से आहत होकर युवक ने फंदा लगा दी जान, दो पेज का सुसाइड नोट लिखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hurt by girlfriend's sexual abuse, the young man hanged himself, wrote a two-page suicide note
मृतक सोनू। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। प्रेमिका के यौन शोषण से आहत होकर बाडोपट्टी गांव में 22 वर्षीय सत्यप्रकाश उर्फ सोनू ने वीरवार रात फंदा लगा जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे चला। युवक की जेब में दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने शिकारपुर गांव निवासी सुनील को खुद की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है सुनील उसे और उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था। सोनू ने जान देने से पहले मायूसी के दो सिंबल बनाकर लिखा कि मुझे जीना तो बहुत था मेरी पागल के साथ पर इस सुनील ने हमारे सारे सपने तोड़ दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक सोनू के पिता ओमप्रकाश शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे शौच के लिए उठे तो उन्होंने सोनू के कमरे का पंखा बंद पाया। कमरे में गए तो सोनू चुन्ने के फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के लोअर की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सोनू के पिता ओमप्रकाश के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था सोनू
सोनू के ताऊ के बेटे संदीप ने बताया कि सोनू चार बहनों का इकलौता भाई था। सोनू बीए करने के बाद छह महीने से शहर के एक कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करता था। वह गांव के योगा सेंटर में हर रोज योग करने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन का हुआ था चार महीने पहले रिश्ता
संदीप ने बताया कि सोनू की दो बहनें शादीशुदा हैं। एक बहन का करीब चार महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। परिवार वाले सबसे छोड़ी बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। अगले साल दोनों की एक साथ शादी करने का विचार था। संदीप ने बताया कि रविवार को उनके घर एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें सोनू आया था, लेकिन उसके हावभाव से ऐसा जाहिर नहीं हो रहा था कि वह मानसिक परेशान है और ऐसा कदम उठा लेगा।
पुलिस को दिए बयान में मृतक सोनू के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सोनू व उसकी प्रेमिका की दोस्ती के बारे में उसकी प्रेमिका के ही गांव के एक युवक को पता चल गया था। उसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा। उससे आहत होकर बेटे ने आत्महत्या की है। सोनू ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट अपनी फेसबुक, इस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया है। सोनू का फोन चेक किया तो उसने किसी राज नाम के शख्स से चेटिंग की हुई है।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
मैं सोनू आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मरने के पीछे शिकारपुर का सुनील है। वह सरकारी नौकरी करता है। सुनील मुझे बार-बार मारने की धमकी दे रहा है। प्रेमिका का नाम लिखते हुए लिखा कि मैं उससे एक साल चार महीने से प्रेम करता हूं। इसके बारे में सुनील को पता चल गया। सुनील की शादी हो चुकी है। उसके पास 6 महीने का बेटा भी है। सोनू ने लिखा कि हमारे प्रेम प्रसंग का सुनील को पता चलते सुनील मेरी प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा। धमकी देकर मेरी प्रेमिका को सुनील ने होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। मुझे मारने की धमकी दी गई। इसी भय के चलते दो महीने से मेरी प्रेमिका ये सहन कर रही है। दो महीने से मैं व मेरी प्रेमिका तिल-तिलकर मर रहे हैं। सारी बातों के सुबूत मेरे फोन में हैं। मेरी प्रेमिका ने मुझे व्हाट्सएप पर सारी बात बता दी है। मैं ये सारे सुबूत फेसबुक, इस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर डाल रहा हूं। मेरी आत्महत्या की सजा सुनील को मिलनी चाहिए। मैं व मेरी प्रेमिका शादी करने वाले थे। सुनील ने हम दोनों की जिंदगी को नरक बना दिया है। मैं मेरी प्रेमिका को कहूंगा कि सारी बात पुलिस को बता दे। दबाव में आकर चुप न रहो। मैंने तुझे बचाने के लिए अपनी जान दी है। प्लीज-प्लीज सच सच बता देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed