फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda workers, nagar nigam hisar, Hisar

हमें वापस भेजो, यहां तो वेतन के लाले

Thu, 18 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 18 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
huda workers, nagar nigam hisar, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हुडा वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला उपप्रधान सत्यनारायण गौतम ने की। संचालन जिला सचिव राजवीर अग्रोहा ने किया। बैठक में नगर निगम में डेपुटेशन पर गए हुडा कर्मचारियों का वेतन अभी तक जारी न करने पर कड़ा रोष जताया गया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर संबंधित कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सत्यनारायण गौतम ने कहा कि नगर निगम में हुडा विभाग के 97 कर्मचारी डेपुटेशन पर भेजे गए है। इन कर्मचारियों ने पहले ही यह अंदेशा जताया कि था नगर निगम में उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाएगा। उनका यह अंदेशा सही साबित हुआ और अब डेढ़ महीने बाद भी हुडा कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों को इस बात की शर्म आनी चाहिए कि निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन दे दिया गया, लेकिन हुडा के डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। प्रांतीय उप प्रधान जयवीर थुराना ने रोष जताते हुए कहा कि त्योहारों का महीना होने के बावजूद इन कर्मचारियों के हाथ खाली हैं। अगर नगर निगम में हुडा के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट नहीं है तो हुडा के मुख्य प्रशासक के पत्रानुसार उन्हें वापस हुडा विभाग में भेज दिया जाए। इस मौके पर रमेश धानिया, भजनलाल, जिले सिंह, मोहन सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed