फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda hisar, plot pajetion hisar, Hisar

सेक्टर 14 पी व 33 के 2878 प्लाट धारकों को जनवरी में मिलेगा पजेशन

Sun, 18 Dec 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 18 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
huda hisar, plot pajetion hisar, Hisar
sector - फोटो : Bureau
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के करीब सेक्टर 14 पी तथा 33 के प्लाट धारकों को नए साल में पजेशन मिलेगा। इसके लिए हुडा की ओर से पूरी तैयारी हो गई है। सेक्टर को डेवलप करने में करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

 शहर के लोगों को बेहतर आशियाना उपलब्ध कराने के लिए हुडा की ओर से 2013 दिसंबर में सेक्टर 14 पी तथा 33 के प्लाट ड्रा निकाले गए थे। सेक्टर 33 में अलग अलग साइज के 1990 प्लाट काटे गए थे। सेक्टर 14 पी में 888 लोगों को प्लाट दिए गए थे। प्लाट का ड्रा निकालने के बाद हुडा की ओर से इन सेक्टर को विकसित किया गया है। जिसमें रोड, सीवरेज, पेयजल लाइन, बिजली की लाइनों का काम किया गया है।  इन सेक्टर को विकसित करने में करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले एक माह में यह काम पूरा होने की संभावना है। हुडा के अधिकारियों की ओर से जनवरी अंत या फरवरी में पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। पजेशन मिलने के बाद प्लाट धारक मकान निर्माण शुरू करा सकेंगे। बस अड्डे के करीब बने यह सेक्टर साउथ बाईपास के नजदीक होंगे।
विज्ञापन


कितने बनेंगे  आशियाना...
 सेक्टर       साइज                कुल प्लाट
विज्ञापन
विज्ञापन

14 पी          एक कनाल        78
14 पी           14 मरला          150
14 पी           10 मरला       136
14 पी          8 मरला           188
14 पी          6 मरला           186
14 पी        4 मरला            150

सेक्टर      साइज           कुल प्लाट
33        एक कनाल         151
33         14 मरला           298
33         10 मरला            336
33         8 मरला            467
33         6 मरला           442
33         4 मरला            296

रेट 13 से लेकर 16 हजार प्रति गज
हुडा की ओर से सेक्टर 33 में  प्लाट के रेट 13050 रुपये से प्रति गज तक वसूले गए हैं। यहां अधिकतम रेट 15950 रुपये तक तय किए गए थे। इन रेट के बाद यहां प्रीमियम भी लिया जा रहा था। फिलहाल प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के बाद प्रीमियम काफी हद तक कम हो गया है।



दोनों सेक्टरों का रोड, सीवरेज, लाइट का काम पूरा कर लिया गया है। सिर्फ पानी की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कोलकाता से पाइप मंगवाए गए हैं। पाइप आने के बाद जल्द ही सेक्टरों मेें पेयजल लाइन बिछा दी जाएगी। जनवरी अंत तक प्लाट पजेशन देना शुरू कर देंगे।
- वीके अरोड़ा, एक्सईएन हुडा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed