{"_id":"585598474f1c1b310e64af1d","slug":"huda-hisar-plot-pajetion-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 14 पी व 33 के 2878 प्लाट धारकों को जनवरी में मिलेगा पजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 14 पी व 33 के 2878 प्लाट धारकों को जनवरी में मिलेगा पजेशन
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
sector
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के करीब सेक्टर 14 पी तथा 33 के प्लाट धारकों को नए साल में पजेशन मिलेगा। इसके लिए हुडा की ओर से पूरी तैयारी हो गई है। सेक्टर को डेवलप करने में करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।
शहर के लोगों को बेहतर आशियाना उपलब्ध कराने के लिए हुडा की ओर से 2013 दिसंबर में सेक्टर 14 पी तथा 33 के प्लाट ड्रा निकाले गए थे। सेक्टर 33 में अलग अलग साइज के 1990 प्लाट काटे गए थे। सेक्टर 14 पी में 888 लोगों को प्लाट दिए गए थे। प्लाट का ड्रा निकालने के बाद हुडा की ओर से इन सेक्टर को विकसित किया गया है। जिसमें रोड, सीवरेज, पेयजल लाइन, बिजली की लाइनों का काम किया गया है। इन सेक्टर को विकसित करने में करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले एक माह में यह काम पूरा होने की संभावना है। हुडा के अधिकारियों की ओर से जनवरी अंत या फरवरी में पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। पजेशन मिलने के बाद प्लाट धारक मकान निर्माण शुरू करा सकेंगे। बस अड्डे के करीब बने यह सेक्टर साउथ बाईपास के नजदीक होंगे।
कितने बनेंगे आशियाना...
सेक्टर साइज कुल प्लाट
विज्ञापन
14 पी एक कनाल 78
14 पी 14 मरला 150
14 पी 10 मरला 136
14 पी 8 मरला 188
14 पी 6 मरला 186
14 पी 4 मरला 150
सेक्टर साइज कुल प्लाट
33 एक कनाल 151
33 14 मरला 298
33 10 मरला 336
33 8 मरला 467
33 6 मरला 442
33 4 मरला 296
रेट 13 से लेकर 16 हजार प्रति गज
हुडा की ओर से सेक्टर 33 में प्लाट के रेट 13050 रुपये से प्रति गज तक वसूले गए हैं। यहां अधिकतम रेट 15950 रुपये तक तय किए गए थे। इन रेट के बाद यहां प्रीमियम भी लिया जा रहा था। फिलहाल प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के बाद प्रीमियम काफी हद तक कम हो गया है।
दोनों सेक्टरों का रोड, सीवरेज, लाइट का काम पूरा कर लिया गया है। सिर्फ पानी की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कोलकाता से पाइप मंगवाए गए हैं। पाइप आने के बाद जल्द ही सेक्टरों मेें पेयजल लाइन बिछा दी जाएगी। जनवरी अंत तक प्लाट पजेशन देना शुरू कर देंगे।
- वीके अरोड़ा, एक्सईएन हुडा, हिसार।