फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda hisar, Nagar Nigam hisar, Hisar

हुुडा ने सेक्टरों में नहीं दूर की कमियां, निगम ने लिखा पत्र

Tue, 27 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 27 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
huda hisar, Nagar Nigam hisar, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics

हुडा के डेवलप सेक्टर नगर निगम को हैंडओवर किए जाने के तीन महीने बाद भी आज तक हुडा इन सेक्टरों में मौके पर दी गई कमियों को दूर नहीं करवा पा रहा। चीफ हुडा एडमिनिस्ट्रेटर के लेटर का हवाला देते हुए निगम अधिकारियों ने हुडा अधिकारियों को रिमांडर डाला है, जिसमें साफ लिखा है कि हुडा अधिकारी चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के आदेशों की पालना नहीं कर रहे। निगम को सेक्टर हैंडओवर करते समय जो शर्तें चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने रखी थी (तीन महीने में मौजूदा में दी गई कमियों को दूर करने की) उनमें से एक भी पूरी नहीं कर रहे।

विज्ञापन


हुडा को अपने खर्च पर करवानी थी कमियां दूर
निगम के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टरों में जो भी कमियां थीं चाहे वो इलेक्ट्रिकल से संबंधित हो या फिर सड़कें या अन्य किसी वर्क से, इन कमियों को दूर कर यानी ठीक हालात में ही उसे हैंडओवर किया जाना था। अगर हैंडओवर करते समय हालात खराब हैं तो तीन महीने के अंतराल में हुडा उसे ठीक करवाए।
विज्ञापन


अधिकारी बोले कहीं मीटर जले हुए हैं तो कहीं वायर
निगम के अधिकारियों ने बताया है कि सेक्टरों में लगाए गए बिजली मीटर जले हुए हैं। सेक्टर 13 सेक्टर 16-17 में तो स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए मीटरों का बुरा हाल है। ठीक ऐसी ही हालात तारों (कंडक्टर) की है। जगह जगह लाइनें जली हुई हैं। दिल्ली रोड जिंदल पुल से लेकर सेक्टर 27-28 तक तो पूरी लाइन ही डैमेज है। सारे कम्यूनिटी सेंटर्स में ऐसे ही हालात है। कम्यूनिटी सेंटरों में लगे एसी, एलईडी व लाइटें तक खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक करने के लिए हुडा को बार-बार लिखा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अक्तूबर को तीन महीने का टाइम पीरियड समाप्त हो जाएगा। हमने रिमांडर डाल दिया है। सीए हुडा के आदेश अनुसार कमियां दूर करवाना हुडा की जिम्मेवारी थी। अभी तक कोई सिंगल काम ठीक नहीं किया गया।
- आरडी शर्मा, जूनियर इंजीनियर नगर निगम इलेक्ट्रिकल विंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed