फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda employ hisar, salary problem hiara, Hisar

26 तक वेतन नहीं मिला तो 27 से पेयजल-सीवरेज बाधित

Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
huda employ hisar, salary problem hiara, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics

हुडा संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने कहा है कि अगर 26 अगस्त तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो 27 अगस्त से पेयजल, सीवरेज व्यवस्था को बंद कर देंगे। यूनियन ने इस मामले में हुडा सेेक्टर के निवासियों से भी सहयोग मांगा है।

विज्ञापन

यूनियन की बैठक शनिवार को सेक्टर 13 स्थित हुडा कांप्लेक्स में आयोजित की गई। अध्यक्षता सत्यनारायण गौतम ने की। बैठक में नगर निगम व हुडा के बीच कर्मचारियों को समायोजित करने को लेकर फैली अव्यवस्था पर गहरा रोष प्रकट किया गया। संचालन राजबीर अग्रोहा ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण भट्टी ने आरोप लगाया कि शहर के पॉश इलाकों में पेयजल व सीवरेज को लेकर फैली अव्यवस्था के पीछे सीधे तौर पर अधीक्षक अभियंता जिम्मेदार हैं। उन्होंने उपायुक्त व हुडा प्रशासक के आदेशों की खुली अवहेलना की है। अधीक्षक अभियंता ने हुडा विभाग के 71 कर्मचारियों को रिलीव तो कर दिया, लेकिन अब उन्हें ज्वाइन नहीं करवा रहे हैं। उपायुक्त, हुडा प्रशासक और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने हुडा अधीक्षक अभियंता के साथ बातचीत कर कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि जब संबंधित कर्मचारी अधीक्षक अभियंता से मिले तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें बाहर जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले दो दिनों में पेयजल व सीवरेज की सेवाओं में जो बाधा आई है, उसके लिए अधीक्षक अभियंता जिम्मेदार हैं, जो कर्मचारियों को जानबूझ कर आंदोलन के लिए मजबूर करते हुए सरकार को बदनाम कर रहे हैं। काम बाधित करने वाले ऐसे अधिकारी की डेपुटेशन तुरंत प्रभाव से रद्द की जाए। बैठक के दौरान गत दिवस हुडा कार्यालय में ईओ सुमित कुमार व ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सरजीत सिंह के साथ कर्मचारियों की बैठक मेें एक सप्ताह का समय देने के फैसले की समीक्षा की गई। चेतावनी दी कि अगर अगले शुक्रवार 26 अगस्त तक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया तो 27 अगस्त से सीवरेज व पेयजल सप्लाई को बाधित करने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी हुडा व नगर निगम अधिकारियों की होगी। उन्होंने हुडा सेक्टरवासियों से भी कर्मचारियों के इस आंदोलन में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर धर्मवीर बडाला, मोहन सिंह, जिले सिंह, रमेश धानिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed