फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HU conflict hisar, Hostel Number one, Hisar

झगड़े के बाद तीनों हॉस्टलों में हालात काबू, पुलिस तैनात, मामले की जांच शुरू

Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
HU conflict hisar, Hostel Number one, Hisar
HU - फोटो : Bureau

एचएयू में सोमवार देर रात हुए झगड़े के बाद मंगलवार को स्थित शांतिपूर्ण रही। एहतियात के तौर पर ब्वॉयज हास्टल नंबर एक और चार पर मंगलवार को पुलिस तैनात रही। हॉस्टल नंबर एक में स्थिति की गंभीरता के चलते करीब 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हालांकि झगड़े को लेकर विद्यार्थियों के मन में कसक अब भी बाकी दिखाई दे रही है। मंगलवार को पूरे दिन विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को समझाने में लगा रहा। वहीं झगड़े को लेकर विश्वविद्यालय की केंद्रीय अनुशासन समिति ने जांच शुरू कर दी है। झगड़े के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को देर रात एचएयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर एक, दो और चार के कई विद्यार्थी आपस में भिड़ गए थे। विद्यार्थियों ने रॉड और डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया था। गनीमत रही कि विद्यार्थियों को गंभीर चोटें नहीं आई। मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन और भारी संख्या में पहुंचे पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया था। यदि प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचता तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी।
विज्ञापन


यूं शुरू हुआ मामला
एचएयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर एक में रहने वाले बीटेक प्रथम वर्ष और बीएससी एग्रीकल्चर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबाल मैच चल रहा था। यह मैच हॉस्टल के सामने स्थित साई सेंटर के वॉलीबाल कोर्ट में हो रहा था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बीएससी के विद्यार्थियों के अनुुसार बीटेक के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को वहां बुला लिया और कोर्ट पर ही मार-पीट शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि बीटेेक के विद्यार्थियों के पास रॉड और डंडों से वार किया। इसके बाद सभी विद्यार्थी अपने अपने हॉस्टल की तरफ चले गए। बीटेक के विद्यार्थियों ने बताया कि इसके बाद बीएससी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के साथ मिलकर करीब 200 की संख्या में बीटेक के हॉस्टल पर धावा बोल दिया। इस बीच कॉलेज प्रशासन और भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने विद्यार्थियों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। लेकिन प्रशासन को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद हॉस्टलों में तनाव पैदा हो गया था। पूरी रात पुलिस हॉस्टलों के बाहर तैनात रही। इसके बाद मंगलवार को भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टलों में पुलिस तैनात रही। ब्वॉयज हॉस्टल नंबर एक में स्थिति मंगलवार को गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विद्यार्थियों के मन में था थोड़ा द्वेष है। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। वहीं हमारी सीडीपी की कमेटी मामले की जांच कर रही है।
- डीपी नांदल, छात्र कल्याण निदेशक, एचएयू हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed