{"_id":"5ef391218ebc3e42d37137c8","slug":"hsvp-project-sub-station-hisar-news-rtk561007542","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 16-17 में सब स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 16-17 में सब स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की गलती के कारण सेक्टर 16-17 में बिजली निगम की ओर से प्रस्तावित 33 केवी सब स्टेशन का प्रोजेक्ट बीच में अटक गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बिजली निगम को 132 केवी लाइन के नीचे बिजली घर के लिए जगह अलॉट कर दी। नियमानुसार 132 केवी लाइन के नीचे बिजली घर नहीं बनाया जा सकता है। इस कारण अब नए सिरे से जमीन तलाशनी पड़ेगी। अगर सही जगह मिल गई होती तो अब तक बिजली घर निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर अलॉट हो चुका होता।
करीब दो एकड़ चाहिए जगह
दरअसल, बिजली निगम को 33 केवी सब स्टेशन बनाने के लिए सेक्टर 16-17 में करीब दो एकड़ जमीन चाहिए थी। बिजली अधिकारियों ने प्रोजेक्ट बनाकर जमीन देने के लिए एचएसवीपी अधिकारियों को पत्र भेज दिया। एचएसवीपी प्रशासन द्वारा सेक्टर 16-17 में जगह अलॉट कर दी गई, लेकिन जब बिजली अधिकारियों ने इसका मुआयना किया तो यह 132 केवी लाइन के नीचे मिली। इस कारण बिजली अधिकारी प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ा सके।
पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा सब स्टेशन का लाभ
सिविल लाइन सब डिविजन के एसडीओ राहुल सांगवान के अनुसार नया 33 केवी सब स्टेशन बनने से सेक्टर 16-17 के साथ साथ कैमरी रोड के कुछ एरिया के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा सेक्टर 13 और विद्युत नगर के सब स्टेशनों का लोड भी कम किया जा सकेगा। मगर अब यह प्रोजेक्ट दो से तीन महीने आगे खिसक गया है।
विज्ञापन
एचएसवीपी द्वारा दी गई जमीन 132 केवी लाइन के नीचे थी, इसलिए दोबारा से नई जगह देने के लिए फाइल भेजी जा चुकी है। जगह संबंधी दिक्कत न होती तो वर्क ऑर्डर जारी हो चुका होता। अब सब स्टेशन निर्माण थोड़ी देरी से शुरू कर पाएंगे।
- सतीश कुमार, एक्सईएन, डिविजन नंबर एक