फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSVP objected to the completion certificate, then the operator of the private hospital created a ruckus

एचएसवीपी ने पूर्णता प्रमाण पत्र पर लगाई आपत्ति तो निजी अस्पताल के संचालक ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
HSVP objected to the completion certificate, then the operator of the private hospital created a ruckus
हिसार। एचएसवीपी कार्यालय में बुधवार दोपहर को तोशाम रोड स्थित निजी अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सक ने हंगामा किया। चिकित्सक का आरोप था कि उन्होंने पूर्णता प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन किया था, लेकिन अधिकारियों ने उस पर आपत्ति लगा उसे रोक दिया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

उधर, अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक ने नियमों के अनुसार निर्माण नहीं किया हुआ है, जिस कारण से उन्हें पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले चिकित्सक ने कार्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा किया। चिकित्सक ने कहा कि कार्यालय में 100 रुपये देने पर डेयरी डिस्पैच होती है। अगर जेई को 200 रुपये मिल जाए तो वह नाचने के लिए भी तैयार हो जाएगा। इस मामले को लेकर संपदा अधिकारी राजेश खौथ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी ड्यूटी खेदड़ में थी। अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो मुझे अवगत करवाए। इस तरह से कार्यालय में हंगामा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed