फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HPV vaccine campaign will start in the district from tomorrow

Hisar News: जिले में कल से शुरू होगा एचपीवी वैक्सीन अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine campaign will start in the district from tomorrow
हिसार। जिले में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह के कैंसर) की रोकथाम के लिए 28 फरवरी से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। तीन माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत करीब 18 से 20 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में इस वैक्सीन का प्रभाव सबसे अधिक होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर को दूसरी सबसे गंभीर बीमारी माना जाता है। गंभीर स्थिति में इस बीमारी के कारण गर्भाशय निकालना तक पड़ सकता है।
विज्ञापन

अब तक यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में शुल्क देकर लगवाई जाती थी, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को किया जा रहा है जागरूक
वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अभियान चला रहा है। विभागीय कर्मचारी स्कूलों में जाकर छात्राओं को जानकारी दे रहे हैं। आशा वर्कर और एएनएम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी में भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।
यह होता है सर्वाइकल कैंसर
सर्विक्स (गर्भाशय के निचले, संकरे हिस्से) में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि से सर्वाइकल कैंसर होता है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण विकसित होता है, जो यौन संपर्क से फैलता है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन समय रहते जांच (जैसे पैप टेस्ट) से इसका पता लगाया जा सकता है।

28 फरवरी से एचपीवी वैक्सीन लगाने के अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान से सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। विभाग के कर्मचारी फील्ड में जाकर लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article