फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   How many street vendors in the city, now councilors will survey

शहर में कितने स्ट्रीट वेंडर, अब पार्षद करेंगे सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
How many street vendors in the city, now councilors will survey
स्ट्रीट वेंडिंग योजना को लेकर आयोजित बैठक में दिशा निर्देश देते निगमायुक्त राहुल हुड्डा। साथ मे - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडिंग योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कमर कस ली है। वर्तमान में शहर में कितने स्ट्रीट वेंडर हैं, उनकी सही संख्या पता लगाने की जिम्मेदारी अब पार्षदों ने ली है। सभी 23 पार्षद 15 अगस्त तक अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट वेंडर से रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाकर निगम कार्यालय में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा निगम प्रशासन स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए चिह्नित की गई जगहों की एनओसी को लेकर अन्य विभागों के साथ जल्द ही बैठक भी करेगा। बता दें कि शहर में जगह-जगह रेहड़ियां लगने से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर तो सड़कों पर ही रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ शहरवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का प्रोजेक्ट बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में निगमायुक्त राहुल हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त बेलिना, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, पार्षद प्रीतम सैनी, डॉ. उमेद खन्ना, अनिल जैन, भूप सिंह रोहिल्ला, पिंकी शर्मा, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, सतीश सुरलिया, पार्षद प्रतिनिधि उदयवीर मिंटू, भीम महाजन, सुशील शर्मा, सीपीओ जगदीश चंद्र व सीपीओ ब्रांच और तहबाजारी ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का डाटा पुराना, दोबारा से हो सर्वे
बैठक में निगम की सीपीओ शाखा ने स्ट्रीट वेंडर को लेकर अपना डाटा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पास 4309 स्ट्रीट वेंडर रजिस्टर्ड हैं। मगर इस पर सवाल उठा कि यह लॉकडाउन से पहले का डाटा है। लॉकडाउन में काफी प्रवासी स्ट्रीट वेंडर अपने घरों का लौट गए और कुछ नए स्ट्रीट वेंडर भी आए। इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि शहर में काफी लोग ऐसे हैं, जिनके नाम पर कई-कई रेहड़ियां लग रही हैं। इस पर फैसला हुआ कि स्ट्रीट वेंडर की स्टीक संख्या का पता लगाने के लिए दोबारा से सर्वे किया जाएगा। पार्षद अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट वेंडर से रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाएंगे। स्ट्रीट वेंडर को रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ आधार कार्ड, बैंक की कॉपी व रेहड़ी के साथ फोटो भी देना होगा।
स्ट्रीट वेंडर का डाटा जुटाकर करवाएंगे जाएंगे चुनाव
शहर में स्ट्रीट वेंडर का डाटा जुटाकर उनके चुनाव करवाएंगे जाएंगे। इन चुनाव के आधार पर स्ट्रीट वेंडर के आठ प्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिन्हें स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में यह भी फैसला किया गया कि चिह्नित की जगहों की अन्य विभागों के एनओसी लेने की प्रक्रिया को भी साथ की साथ शुरू किया जाए, ताकि इस योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जा सके।
निगम का ठेकेदार पैसे लेकर लगवा रहा रेहड़ियां : मेयर
बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि नगर निगम का एक ठेकेदार रेहड़ी वालों से पैसे लेकर बस स्टैंड के पास रेहड़ियां लगवा रहा है। मेयर के इस आरोप पर निगमायुक्त राहुल हुड्डा ने कोई जवाब नहीं दिया।
वर्ष 2018 में हुआ सर्वे
मुख्यालय की तरफ से हायर की गई एक एजेंसी ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन को लेकर शहर में वर्ष 2018 में सर्वे किया था। उस दौरान शहर में 31 जगहों को फाइनल किया गया था। इन जगहों पर 1656 रेहड़ियां लगने का प्रावधान था। इसके अलावा 24 अन्य जगहों का भी चुनाव किया गया था। चूंकि चिह्नित की गई जगह में अन्य विभागों की जमीन भी थी तो उन विभागों से एनओसी की जरूरत पड़ी थी। मगर उन विभागों से निगम को एनओसी नहीं मिली थी।
यह होगा फायदा
इस योजना के तहत सभी स्ट्रीट वेंडर को निगम की तरफ से लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इन्हें रेहड़ी लगाने के लिए वेंडिंग जोन में जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। वेंडिंग जोन बनने से शहर में रेहड़ियों की वजह से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं निगम प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों को बार-बार परेशान नहीं किया जाएगा। इन वेंडिंग जोन में निगम की तरफ से रेहड़ी वालों को पेयजल व बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रेहड़ी वालों को दिए प्रशस्ति पत्र
इस अवसर पर रेहड़ी लगाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का लोन लेकर उसे जमा करवाने वाले मूर्ति देवी, मुनीष कुमार व राजेंद्र को प्रधानमंत्री की तरफ से दिए गए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें 20 हजार का लोन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed