{"_id":"5ec978588ebc3e90525e133d","slug":"hot-winds-swell-with-46-1-degree-temperature-temperature-will-rise-due-to-western-winds-hisar-news-rtk5562861178","type":"story","status":"publish","title_hn":"46.1 डिग्री तापमान के साथ गर्म हवाओं ने झूलसाया, पश्चिमी हवाओं के कारण और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46.1 डिग्री तापमान के साथ गर्म हवाओं ने झूलसाया, पश्चिमी हवाओं के कारण और बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं ने भी शनिवार को लोगों के हलक सुखा दिए। सीजन में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड के जिलों में से भी सर्वाधिक तापमान था।
जिले में सुबह 6 से 9 बजे के बीच कहीं-कहीं बादलवाई हुई और उसके बाद कड़ी धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगी थीं, जो दोपहर होते-होते राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को परेशान करनी लगी। यही कारण रहा कि शनिवार को सड़कों पर आवागमन भी बाकी दिनों की अपेक्षा कम रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार की रात का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पश्चिमी हवाओं के कारण बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार राजस्थान की तरफ से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगे भी चार-पांच दिनों तक लगातार पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल यह सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
विज्ञापन
सब्जियों में थोड़े अंतराल में करें सिंचाई
एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार तीन दिन बाद लू चलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसानों को सब्जियों, फलदार पौधों और नर्सरी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इनमें थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी देते रहें। वहीं, अन्य फसलों हरे चारे की फसलों में भी किसान आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें। वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान बढ़ने और लू चलने की आशंका को देखते हुए किसान खेत में दोपहर के बजाय सुबह-शाम ही काम करें और दिन में बाहर निकलते समय सिर पर साफा बांधकर रखें व समय-समय पर पानी पीते रहें।