फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hordes disrupt soil-bottles thrown towards the stage

हुड़दंगियों ने मंच की ओर फेंकी मिट्टी-बोतलें

Mon, 04 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hordes disrupt soil-bottles thrown towards the stage

इनसो की ओर से आयोजित स्टार लाइव कंसर्ट में हुड़दंगियों ने हुड़दंग भी मचाया। मंच पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों पर मिट्टी और बोतलें फेंकी।

विज्ञापन


स्टेज से दूरी होने के चलते मिट्टी-बोतलें मंच पर नहीं पहुंच सकी। इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को बार-बार मंच पर आकर भीड़ को शांत करने की अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चौधरी देवीलाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इनेलो, इनसो की जयकार भी लगवाई। उन्होंने कहा, जो मेरे साथ नारे नहीं लगाएगा, वो पक्का कांग्रेसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ हुई बेकाबू
गायक अलफाज आने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। हुड़दंगियों ने बेरिकेट तोड़ दिए। कुछ दर्शक स्टेज के पास पहुंच गई। बेरिकेट टूटने के बाद महिलाएं स्टेज के साथ से होते हुए कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़ों वाले निजी सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा इनसो के वालंटियर को व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया था।

मौके पर कुछ पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे। शुरूआत में कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए इंट्री पास देखे जा रहे थे। इनसो की ओर यह पास नि:शुल्क जारी किए गए थे। बाद में बिना पास वालों को भी इंट्री करने का मौका दे दिया गया।


ढाई घंटे चला कार्यक्रम
करीब साढे़ तीन बजे शुरू हुआ कार्यक्रम। करीब ढाई घंटे बाद समारोह का समापन हो गया। गायकों को इनसो की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कलाकारों को हरी कैप भी पहनाई गई। कलाकारों ने ताऊ देवीलाल, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के अच्छे कार्यों को गिनाया।

मार्च में आएंगे हनी सिंह
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हिसार के युवाओं ने देश को सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला दिया। इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मार्च महीने में हनी सिंह हिसार में आकर युवाओं के लिए इसी तरह का कंसर्ट करेंगे।

इनके गानों पर झूमे श्रोता

कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक अलफाज, गीता जैलदार के साथ हरियाणवी गायक डीके गोल्डी और एसबी हरियाणवी ने अपने गानों से दर्शकों का थिरकने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed