फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hooda open to traders Box

व्यापारियों के लिए खुला हुड्डा का पिटारा

Mon, 04 Aug 2014 12:12 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 04 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के लिए कई  रियायतें दीं, जिनमें सभी दालों से वेट समाप्त करने, गुड़ पर मार्केट फीस समाप्त करना और खल पर लगने वाले पांच प्रतिशत वेट को घटाकर दो प्रतिशत करने और कपास पर लगने वाली चार प्रतिशत मार्केट फीस को जिसे 31 जुलाई, 2014 तक 1.6 प्रतिशत किया गया है, उसे बढ़ाकर 2015 तक लागू करने घोषणा की।

विज्ञापन


अनाज मंडी में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सीएम हुड्डा ने संबोधित किया कि जिले में जो व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देंगे, प्रदेश सरकार उसका प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन करके उन्हें सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में हिसार की मंडी में दो शौचालयों के निर्माण के साथ फड़ की मरम्मत करने का आश्वासन भी दिया, इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र की दो गोशालाओं को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की और इसके साथ उन्हाेंने मंडी क्षेेत्र में बने स्कूल में खेल का मैदान उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर सरलीकरण खत्म करने के साथ-साथ छोटे व्यापारियाें एवं छोटे दुकानदारों को राहत प्रदान की है और प्रदेश में इंस्पेक्टरी राज खत्म किया है, जिस कारण निवेश एवं व्यापार के हित के लिए माहौल बनाया गया और इन सबके  सुखद परिणाम आप सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि उनकी और उनकी सरकार की मनसा है कि प्रदेश में और सुव्यवस्थित ढंग से विकास किया जाए, ताकि प्रदेश देश में ही नहीं, अपितु विदेशों में भी अपना नाम कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed