फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   honeytaip case file

नापतौल विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी कंट्रोलर को हनीट्रैप में फंसा 5 लाख रुपये हड़पे

Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
honeytaip case file
हिसार। शहर निवासी नापतौल विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी कंट्रोलर को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। राशन कार्ड बनवाने के बहाने एक महिला ने मुलाकात की और सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने घर ले जाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि उसके आपत्तिजनक फोटो लेकर और वीडियो बना लिया और 10 लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

मामले की शिकायत पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने एक महिला, उसके कथित माता-पिता और पीड़ित के ही जानकार एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके पास 25 अगस्त को अज्ञात ने फोन कर उसकी बेटी का राशन कार्ड बनवाने को कहा। इस दौरान फोन करने वाले शख्स ने बात करते समय फोन एक महिला को दे दिया। महिला ने जब बात की तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि वह सेवानिवृत्त हो चुका है। पीड़ित के अनुसार उस व्यक्ति का दोबारा फोन आया तो उसने राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज बताकर फोन काट दिया। आरोप है कि इसके बाद कई बार उस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इसी बीच 3 सितंबर को फूड एंड सप्लाई विभाग में आकर राशन कार्ड बनवाने की बात तय हुई। उस दिन पीड़ित जब टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचा तो उस महिला का फोन आया। उस महिला ने पीड़ित से वहां मुलाकात की और उसे अपने साथ ऋषि नगर स्थित अपने घर ले गई। वहां एक महिला व पुरुष से अपने माता-पिता बताकर मुलाकात करवाई। इस दौरान उसे पीने के लिए पानी दिया गया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गया। पीड़ित को होश आया तो वह निर्वस्त्र था। उसके बाद उसे धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान वहां आरोपियों ने उसके किसी जानकार को बुलाया। वह जानकार उसे अपने साथ ले गया और चार दिन बाद उससे मुलाकात कर 5 लाख रुपये ले लिए। इस रकम को उसके जानकार ने आरोपी महिला तक नहीं पहुंचाया तो आरोपी महिला ने पीड़ित को फिर फोन किया और उससे दोबारा मिलने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों को बात बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed