फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honey made from cinnamon, cardamom and litchi flowers, what can one say about its taste and aroma?

Hisar News: दालचीनी, इलायची, लीची के फूलों का शहद, स्वाद और सुगंध के क्या कहने

Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Honey made from cinnamon, cardamom and litchi flowers, what can one say about its taste and aroma?
 विशाल
हिसार। स्टार्टअप के बूते युवा अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। गांव गोरछी निवासी विशाल ने प्राइवेट जॉब छोड़कर शहद का बिजनेस शुरू किया और आज उनकी कंपनी 30 वैरायटी का शहद तैयार कर रही है। इस शहद की मांग देश में ही नहीं दुबई भी निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशाल बताते हैं कि उन्होंने मुरथल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट की डिग्री की है। इसके बाद कुछ समय भोपाल व खड़गपुर में प्राइवेट जॉब की। वहां भी मन नहीं लगा। आखिरकार खुद का बिजनेस करने का फैसला किया। मेरे पिता वर्ष 2009 से शहद का बिजनेस कर रहे थे। ऐसे में मैंने इसी में कुछ नया करने की सोची। विशाल ने बताया कि शहद के लिए हनी कॉम्ब का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अलग-अलग वैरायटी का शहद तैयार करने का फैसला किया। इस आइडिया को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एबिक सेंटर लेकर गया। आइडिया चयनित हुआ तो 22 लाख रुपये की ग्रांट मिली। इसकी मदद से बिजनेस को बढ़ाने का अवसर मिला। आज विशाल की कंपनी का टर्नओवर करीब डेढ़ करोड़ रुपये सालाना है।
विज्ञापन

तुलसी, लीची, अजवायन, अकेशिया, दालचीनी के फूलों का शहद
विशाल ने बताया कि उनकी कंपनी जगदेव ऑग्रेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड 30 अलग-अलग फूलों का शहद तैयार कर रही है। इनमें तुलसी, लीची, अजवायन, अकेशिया, दालचीनी, इलायची आदि शामिल हैं। शहद इकट्ठा करने के लिए अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। जैसे सरसों के लिए हरियाणा और लीची के लिए बिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगा रखा है प्लांट
विशाल ने अपने गांव गोरछी में प्लांट स्थापित किया है। इसमें तैयार शहद देश के कई राज्यों के अलावा दुबई में भी जाता है। विशाल की कंपनी में 10 कर्मचारी काम करते हैं और अभी एक और प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed